फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   wather

बारिश ने बढ़ाई ठंड, ठिठुरे लोग, दोपहर बाद निकली धूप

Thu, 30 Jan 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
wather
बदायूं। बुधवार सुुबह हुई बारिश से फिर एक बार मौसम में बदलाव हुआ है। बारिश की वजह से ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा, हालांकि दोपहर को निकली धूप से लोगों को राहत मिली। वहीं बिसौली और बिल्सी क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे गेहूं आदि की फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री और न्यूतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मौसम ने फिर एक बार करवट ली। सुबह छह बजे जमकर बारिश हुई। जिससे सड़कों पर कीचड़ फैल गई। बिसौली और बिल्सी क्षेत्र में बारिश के साथ ओले पड़े। बारिश के बाद सर्द हवा भी छूट गई। शहर में एक घंटे बारिश पड़ने के बाद मौसम साफ हुआ। दोपहर बाद धूप तो खिल गई, लेकिन सर्द हवा और बादल छाए रहने की वजह से ठंड का एहसास होता रहा। बारिश के कारण रास्तों में कीचड़ हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शाम को भी आसमान में घने बादल छाए होने के साथ ठंड का एहसास होता रहा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव भी जलाए। बाजार में भी शाम को जल्द ही बंद हो गया। समय से लोग घरों के लिए निकल गए।
विज्ञापन

बिल्सी। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बरसात सुबह जमकर हुई। कई स्थानों पर ओले भी पड़े, जिससे क्षेत्र के किसानों की कई फसलों को नुकसान होने की संभावना है। विद्युत उपकेंद्र में बरसात का पानी भर गया। वार्ड आठ में सड़क पर हुए जलभराव से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सड़कों का पानी दुकानों में भी भर गया। कई घंटे तक सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली। बिसौली क्षेत्र में बुधवार सुबह बारिश के साथ ओले भी पड़े, जिससे मौसम में ठंड का असर बढ़ गया। वहीं ओलावृष्टि से गेहूं, आलू, सरसों, सब्जी आदि फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सुबह छह बजे से शुरू हुई बरसात दोपहर तक चलती रही। दोपहर से धूप खिली तो लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed