फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Waterlogging in the city due to rain from morning till afternoon

सुबह से दोपहर बाद तक हुई बारिश से शहर में जलभराव

Sun, 20 Jun 2021 05:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the city due to rain from morning till afternoon
बदायूं। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लगभग पूरा दिन बारिश में निकल गया। शनिवार सुबह आसमान पर बादल छाए रहे। इसकी वजह से लोग घरों में कैद होकर रह गए। बारिश दोपहर ढाई बजे तक होती रही। ऐसे में शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इसकी वजह से बारिश रुकने के बाद घर से बाहर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आसमान पर बादल छाए हुए थे, लेकिन बूंदाबांदी नहीं हो रही थी। देखते हुए देखते ठंडी हवाएं चलने लगी। करीब नौ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। साढ़े नौ बजे से लगभग आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। फिर हल्की बारिश शुरू हो गई जो दोपहर दो बजे तक चलती रही। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान लुढ़कने से मौसम में ठंडक आ गई है। बारिश बंद होने के बाद लोग जरूरी कामों से ही घरों से निकले। बारिश की वजह से शहर में जोगीपुरा, गांधी ग्राउंड रोड, सुपर मार्केट, सुभाष चौक समेत कई जगहों पर जलभराव की स्थिति हो गई थी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश बंद होने के दो से तीन घंटे बाद में सड़कों से पानी हट सका। इसके बाद सड़कों पर कीचड़ फैल गई। इससे पैदल निकलने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

बिसौली में बरसात के दौरान करंट से सांड़ मरा
बिसौली। मानसून के आगमन के साथ हुई तेज बारिश ने जहां एक ओर भीषण गर्मी से निजात दिलाई। वहीं सुबह से बत्ती गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर साढ़े तीन बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। वहीं बुध बाजार में पोल पर आए करंट की चपेट में आने से सांड़ की जान चली गई। उसकी मौत के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों का कहना है कि मानसूनी वर्षा से गर्मी से तो कुछ हद तक राहत मिल जाएगी, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही से दिक्कतें कम होने वाली नहीं हैं।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed