{"_id":"6855b7f1da652cd57a04ddcc","slug":"waterlogging-became-a-problem-villagers-protested-badaun-news-c-123-1-sbly1006-141493-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जलभराव बना मुसीबत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जलभराव बना मुसीबत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबियापुर में मुख्य सड़क पर जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
बिल्सी। गांव अंबियापुर से वजीरगंज मार्ग को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने यहां एकत्र होकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीण रविंद्र कुमार ने बताया कि सुभाष चंद्र शर्मा के आवास से वजीरगंज मार्ग को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर हर समय जलभराव की समस्या बनी रहती है। सत्यपाल ने बताया कि हर समय जलभराव के कारण कभी-कभी महिलाएं और डिग्री काॅलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी फिसल कर पानी में गिर जाते है।
दूषित जलभराव से गांव में संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना हुआ है। समस्या के संबंध में ब्लाॅक के अधिकारियों तथा प्रधान को कई बार जानकारी दी। मगर किसी ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र शर्मा, अवधेश कुमार, सुभाष चंद्र शर्मा, जॉनी, वंशपाल, सुनील कुमार शर्मा, ज्ञानश्री, मोहित आदि शामिल रहे।