फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water from the rising Ganga entered five shops.

Budaun News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से पांच दुकानों में भरा पानी

Sun, 05 Jul 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Water from the rising Ganga entered five shops.
कछला गंगाघाट पर लगी दुकानों में हुआ जलभराव। संवाद
बदायूं। कछला गंगा घाट पर 36 घंटे से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से घाट पर बनीं पांच दुकानों में पानी भर गया है।प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, अभी खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है।
विज्ञापन

गंगा किनारे खड़े पांच स्टीमर शनिवार सुबह चालकों ने देखे तो पानी स्टीमर से काफी आगे तक पहुंच चुका था। जलस्तर बढ़ता देख दुकानदारों ने पहले ही एहतियात बरतते हुए अपना सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। इस वजह से किसी का कुछ नुकसान नहीं हुआ। घाट पर सिर्फ लकड़ी के तख्त बांस गड़े रह गए, जो अब पानी में डूब गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी हुई है। प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार घाट पर नजर बनाए हुए हैं। घाट पर सामान्य रूप से आवाजाही जारी है। नाव और स्टीमर का संचालन भी हो रहा है। 30 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद नगर पंचायत ने सावन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कछला पुल पर लगीं लाइटें ठीक की जा रही हैं। कछला पुल का निर्माण कार्य तेजी से कराया रहा है, लेकिन पिछले दो दिन से गंगा में जलस्तर के बढ़ने के कारण पुल का निर्माण कार्य रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed