फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water did not come for four days in Awas Vikas Colony

नलकूप की मोटर खराब, आवास विकास कॉलोनी में चार दिन से बूंद भर नहीं आया पानी

Mon, 31 Oct 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Water did not come for four days in Awas Vikas Colony
आवास विकास में टूटी पड़ी मुख्य सड़क। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। आवास विकास कॉलोनी में लगे नलकूप की मोटर खराब होने से पिछले चार दिन से यहां बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस गए हैं। कॉलोनी के लोग सरकारी हैंडपंप या फिर उन घरों पर निर्भर हो गए हैं, जहां सबमर्सिबल पंप लगे हुए हैं। एक सप्ताह में दो बार मोटर खराब हो गई है। हालांकि आवास विकास परिषद के अधिकारी टैंकर लगवाकर जलापूर्ति करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की पॉश कॉलोनियों में शामिल आवास विकास कॉलोनी में टूटी सड़कों, सड़क किनारे फैली पड़ी गंदगी से लोग पहले से ही परेशान हैं। यहां लगभग 1200 परिवार रहते हैं, पर उन्हें इन समस्याओं से निजात नहीं मिल रही। इस बीच पेयजल की समस्या भी गहरा गई है। कॉलोनी में पिछले चार दिन से पानी नहीं आया है। कॉलोनी के एकमात्र नलकूप की मोटर खराब होने से यह समस्या पैदा हो गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को है, जो पूरी तरह से आवास विकास परिषद की पाइपलाइन के माध्यम से दी जा रही पेयजल व्यवस्था पर निर्भर हैं। उनको हैंडपंपों से पानी भरना पड़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार मोटर खराब होने की वजह से सप्लाई शुरू नहीं हो सकी थी। अब मोटर सही होकर आ गई है।
विज्ञापन

एक साल से टूटी पड़ी है सड़क
कॉलोनी की मुख्य सड़क करीब एक साल से पूरी तरह से उखड़ी पड़ी है। पूरी सड़क पर बजरी फैली हुई है। इसकी वजह से आए दिन दो पाहिया वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या स्कूटीसवारों की है। इसको बनवाने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि परिषद के अधिकारी समस्याओं समाधान कराने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी के अनुराग प्रताप ने बताया कि पिछले चार दिन से लगातार पानी नहीं आ रहा है। इसकी वजह से दिक्कत है। कार्यालय पर गए तो वहां पर कोई सुनने वाला नहीं है। अधिकतर वहां पर कोई मिलता ही नहीं है। रिंकू ने कहा कि नलकूप पर तैनात कर्मचारी भी ज्यादा सक्रिय नहीं है। वह भी कहीं न कहीं इसमें लापरवाही करते हैं। इसकी वजह से समस्याएं कम होने की जगह बढ़ जाती हैं। कोई सीधे बात तक करने के लिए तैयार नहीं होता है।

नलकूप की मोटर खराब हो गई थी। ऐसे में जो रिजर्व में रखी हुई थी, उस मोटर को लगाया गया, लेकिन उसमें भी दिक्कत आ रही थी। इसी बीच खराब मोटर को सही करा लिया गया है। उसे लगवाया जा रहा है। इसके बाद पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए कॉलोनी में चार टैंकर लगवाए थे। - आशीषमणि शर्मा, जेई, आवास विकास परिषद

आवास विकास कॉलोनी में स्थित नलकूप कक्ष के बाहर रखा मोटर। संवाद

आवास विकास कॉलोनी में स्थित नलकूप कक्ष के बाहर रखा मोटर। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed