फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Was making claim, advocating for Sherwani, once again Abid's ticket canceled

Budaun News: कर रहे थे दावेदारी, शेरवानी की पैरवी, एक बार फिर कटा आबिद का टिकट

Tue, 20 Feb 2024 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Was making claim, advocating for Sherwani, once again Abid's ticket canceled
आंवला लोकसभा सीट से मांग रहे थे टिकट, विधानसभा में भी रह गए हाथ मलते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। आंवला लोकसभा सीट से नीरज मौर्य को सपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पूर्व विधायक आबिद रजा को झटका लगा है। आबिद रजा आंवला लोकसभा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। इससे पहले पार्टी ने बदायूं लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित कर और बाद में राज्यसभा के तीन तीन प्रत्याशियों की घोषण से पांच बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सलीम शेरवानी को झटका दिया था। नाखुश शेरवानी ने इसके बाद रविवार को सपा का राष्ट्रीय महासचिव पद छोड़ दिया।
आबिद रजा सपा के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट कर रईस अहमद को प्रत्याशी बना दिया। इसके बाद 2023 में नगर निकाय चुनाव में उनकी पत्नी फात्मा रजा को भी पार्टी सिंबल नहीं दिया। हालांकि, फात्मा रजा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। आबिद रजा आंवला लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे थे। सलीम शेरवानी भी उनकी पैरवी में लगे थे, लेकिन सोमवार को सपा ने आंवला सीट पर पत्ते खोले तो एक बार फिर से आबिद रजा हाथ मलते रह गए।
विज्ञापन

आंवला लोकसभा क्षेत्र में बदायूं के शेखूपुर और दातागंज विधानसभा क्षेत्र आते हैं। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में शहर का भी बड़ा हिस्सा आता है। टिकट न मिलने को लेकर बात करने पर आबिद रजा ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------
बनने लगा चुनावी माहौल, चर्चाओं का दौर शुरू
2009 में सपा से टिकट कटने के बाद सलीम शेरवानी ने धर्मेंद्र यादव के खिलाफ बदायूं लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2014 में भी वह धर्मेंद्र यादव के खिलाफ मैदान में उतरे, लेकिन 2019 में वह कांग्रेस के टिकट पर आंवला लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद आबिद रजा ने चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उन्होंने कई सीटों पर दूसरे दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया था। हालांकि, वह सपा को खास नुकसान नहीं पहुंचा सके। लाकसभा चुनाव से ऐन पहले शेरवानी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफे और आबिद का टिकट कटने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed