फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Was a plaintiff till morning and became accused by evening

Budaun News: सुबह तक था वादी शाम होते-होते बन गया अभियुक्त

Wed, 28 Aug 2024 05:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 28 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Was a plaintiff till morning and became accused by evening
बदायूं। सरताज पत्नी निदा की हत्या के मुकदमे में सुबह तक वादी था। पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। लेकिन जैसे-जैसे शाम होती गई सरताज अपने बयानों में फंसता गया। शाम को पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की जगह सरताज का नाम अभियुक्त वाले काॅलम में दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उझानी इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि सरताज पर शक सुबह से ही था। जब निदा के मायके वाले आए तब उन्होंने बताया कि सरताज सोमवार से निदा को बदायूं लाने के लिए दबाव डाल रहा था। जबकि निदा नहीं आना चाह रही थी। उसने मायके वालों को फोन कर यह बात बताई थी। बस यही से सरताज पर पुलिस का शक गहराता चला गया। इसके बाद सीधे हाथ की कलाई पर कोई घाव न होने का जवाब भी सरताज नहीं दे सका। शाम को सरताज ने अपना जुर्म कबूल किया । इसके बाद पुलिस ने उसी की तरफ से दर्ज मुकदमे में सरताज को ही अभियुक्त बनाया। शाम को मुकदमे में से लूट की धारा हटा दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि निदा के मायके वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। मुकदमे में वादी व अभियुक्त सरताज ही रहेगा। लेकिन अदालत में वादी पक्ष की तरफ से मुकदमा अब निदा के मायके वाले लड़ेंगे। सरताज से चाकू व ग्लब्स बरामद हुए हैं। इसका मुकदमा पुलिस की तरफ से दर्ज किया गया है। जो हत्या में शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन


हाल ही में कराया है आपरेशन
सरताज ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ समय पहले ही पेट में छोटी आंत का आपरेशन कराया है। इसके बाद से उसकी सेहत पर असर पड़ा। तब से निदा उसे और ताना मारा करती थी। वहीं निदा के मायके वालों का आरोप है कि सरताज की नजर निदा की तीन बीघा जमीन पर थी। मायके में निदा की मां की मौत हो चुकी है। वह इकलौती लड़की थी। सरताज उसे मारकर जमीन अपने नाम करवाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed