{"_id":"633ddc086b5c56540974579f","slug":"warrant-of-someone-the-police-caught-the-other-badaun-news-bly499886298","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का हैरान करने वाला कारनामा: वारंट किसी और पकड़ लिया दूसरे को, कोर्ट में खुली पोल, लौटने पड़े लिए गए पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का हैरान करने वाला कारनामा: वारंट किसी और पकड़ लिया दूसरे को, कोर्ट में खुली पोल, लौटने पड़े लिए गए पैसे
Thu, 06 Oct 2022 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:03 AM IST
सार
वारंट किसी के नाम था और चौकी पुलिस चौकी ने किसी दूसरे को पकड़ लिया। जिस व्यक्ति का वारंट था, पुलिस ने उसी नाम के मोहल्ला संख्या पांच के दूसरे व्यक्ति को विगत दो अक्टूबर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बदायूं के बिल्सी इलाके से यूपी पुलिस का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। यहां वारंट किसी के नाम था और चौकी पुलिस ने किसी दूसरे को पकड़ लिया। नौ साल पुराने वारंट के मामले में जब निर्दोष व्यक्ति कोर्ट पहुंचा तब पूरे मामले से पर्दा उठा। पुलिस ने इस व्यक्ति से दो हजार रुपये भी ले लिए थे। हालांकि बाद में रुपये लौटा दिए।
कस्बा चौकी पुलिस पर मोहल्ला संख्या आठ के एक व्यक्ति का वर्ष 2013 का वारंट था। जिस व्यक्ति का वारंट था, पुलिस ने उसी नाम के मोहल्ला संख्या पांच के दूसरे व्यक्ति को विगत दो अक्तूबर को हिरासत में ले लिया। उसने बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस ने उससे दो हजार रुपये भी ले लिए।
जब यह व्यक्ति पुलिस द्वारा बताई गई तीन अक्तूबर की तारीख को कोर्ट पहुंचा, तब उसे पता चला कि उसका तो कोई मामला ही नहीं है। जब यह बात पुलिस को पता चली तो फजीहत के डर से उसने रुपये वापस कर दिए। सीओ श्याम नारायन ने बताया कि यदि ऐसा मामला है तो बात गंभीर है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी पुलिसकर्मी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।