{"_id":"75166378cb13a15ffc047bb4b4f44f6e","slug":"warning-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में अतिक्रमण नहीं हटा तो सामान होगा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में अतिक्रमण नहीं हटा तो सामान होगा जब्त
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Wed, 09 Sep 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईओ संजय कुमार तिवारी के साथ पुरानी अनाज मंडी परिसर में पहुंचे नगर परिषद के अफसरों ने अतिक्रमण की शिकायतों पर व्यापारियों समेत दुकानदारों से बात की। उनसे कहा गया कि दुकानों के सामने फड़ और खोखों से जहां अतिक्रमण किया गया है, वह भूमि नगर परिषद प्रशासन की है। अफसरों ने प्रत्येक दुकानदार से उसके प्रतिष्ठान पर जाकर अतिक्रमण हटा लेने की हिदायत दी। अतिक्रमणकारियों को चिन्हित भी किया गया।
करीब दो घंटा तक पुरानी मंडी परिसर के निरीक्षण के दौरान ईओ ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की स्थिति पर भी गौर किया। बताया कि अतिक्रमण की शिकायतें पिछले कई दिनों से आ रही हैं। अभियान शुरू करने से पहले अतिक्रमणकारियों को सात दिन की मोहलत दी गई है। इस दौरान अगर खोखे और फड़ नहीं हटाए गए तो सामान जब्त कर अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। बता दें कि पुरानी मंडी परिसर में संगठित विकास योजना के तहत एक बार मार्केट के निर्माण की कवायद भी चली थी लेकिन विरोध की वजह नगर परिषद प्रशासन बैकफुट पर आ गया था।
अवर अभियंता ने सूची बनवाई
उझानी। पुरानी मंडी परिसर में नगर परिषद प्रशासन के अफसरों के निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता विनय सक्सेना की अगुवाई में सफाई निरीक्षक संजीव कुमार, नफीस अहमद, कमर जावेद आदि ने खोखा मालिकों की सूची तैयार की है। सूची में एक दर्जन से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं।