फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wanted history-sheeter arrested for buffalo theft.

Budaun News: भैंस चोरी में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Wanted history-sheeter arrested for buffalo theft.
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी  शौकीन उर्फ शानू उर्फ शौकत । स्त्रोत पुलिस
बदायूं। भैंस चोरी के दो मामलों में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर को इस्लामनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शनिवार देर रात भवानीपुर-बिसौली मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की अपाचे बाइक पर एक शातिर बदमाश भवानीपुर से बिसौली रोड की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने भवानीपुर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सफेद अपाचे बाइक आती दिखी। पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

फायरिंग में आरक्षी (सिपाही) काले सिंह घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार शौकीन उर्फ शानू उर्फ शौकत पुत्र नसीर धोबी निवासी मोहल्ला मुस्तफाबाद इस्लामनगर के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन खोखे, एक कारतूस और बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल आरोपी और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, शौकीन थाना इस्लामनगर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ बदायूं समेत संभल जिले के विभिन्न थानों में चोरी, लूट के प्रयास, ऑर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत 38 केस दर्ज हैं। वह इस्लामनगर थाने में दर्ज भैंस चोरी के मामले में भी वांछित था। मामले में उसके सहयोगी शाहरुख को पांच सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में भी कार्रवाई शुरू कर दी है।


मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी इस्लामनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी भैंस चोरी के मामले में भी वांछित चल रहा था। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. हृदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed