{"_id":"65e376e13b7a7ab424012564","slug":"wall-of-mud-house-collapses-in-rain-couple-including-three-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1004-114498-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बारिश में कच्चे मकान की दीवार गिरी, दंपती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बारिश में कच्चे मकान की दीवार गिरी, दंपती समेत तीन घायल
विज्ञापन
बदायूं। सैदपुर कस्बे में बारिश के चलते शनिवार दोपहर कच्ची दीवार गिरने से दबकर दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। उनमें महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के वक्त तीनों लोग दोपहर के समय दीवार के किनारे बैठकर खाना खा रहे थे। परिवार वालों ने राजस्व विभाग को इसकी सूचना दे दी है।
सैदपुर कस्बे के मोहल्ला गिरधरपुर निवासी मुन्नन शेख का परिवार कच्चे मकान में रह रहा था। परिवार वालों के मुताबिक- शनिवार दोपहर मुन्नन शेख (60), उनकी पत्नी जमीला बेगम (55) और उनकी बेटी मुस्कान (20) अपनी झोंपड़ी में बैठकर खाना खा रहे थे। तभी दीवार ढहने से तीनों लोग मलबे में दब गए। यह देखकर मोहल्ले के कई लोग दौड़कर आ गए। उन्हाेंने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से जमीला बेगम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताते हैं कि शुक्रवार रात से बरसात हो रही थी। इससे उनकी झोंपड़ी की दीवारें नम हो गईं थीं, जिससे शनिवार दोपहर दीवार गिर गई। इस हादसे में उनकी झोंपड़ी में रखा सामान भी दब गया। चारपाई आदि टूट गई। कपड़े खराब हो गए।