{"_id":"f6b9e15f05b47ae19707b35216b0e69e","slug":"voterlist-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन आज
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Fri, 04 Sep 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकवा और शिकायतों और प्रदर्शनों के बीच बनाई गई वोटर लिस्टों को आखिर अंतिम रूप देने में पंचायत चुनाव कार्यालय ने सफलता हासिल की गई है। पंचायत चुनाव कार्यालय के दावों की बीच अब तक वोटर लिस्टों में गड़बड़ियों को लेकर उंगलियां उठती रही हैं। वैसे तो एक समय सीमा में दावे-आपत्तियों का समाधान हो गया लेकिन पंचायत के चुनाव कार्यालय से इस संबंध में त्रुटियों के सुधार का काम अबतक चलता रहा है। दावे-आपत्तियों के बाद करीब 1.25 लाख मतदाताओं की इस चुनाव में शुद्ध वृद्धि बताई जा रही है।
बदायूं। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत प्रमेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि वोटरलिस्ट में सुधार तो नामांकन के दिन तक हो सकते हैं। इसके लिए विशेष परिस्थितियां होनी चाहिए। जो पंचायत चुनाव लड़ते हैं, वह वोटर लिस्टों में गलत नाम कटवा सकते हैं और सही नाम बढ़वा भी सकते हैं। इसलिए वोटर लिस्टों पर किसी प्रकार सवाल खड़ा करना उचित नहीं है। चुनाव का आधार ही वोटर लिस्ट होती है। सो पांच सितंबर को अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अंतिम प्रकाशन हो रहा है कि चुनाव की तैयारियों में तेजी लाई गई है। चुनाव के काम बहुत होते हैं। सभी का समयबद्ध श्रृंखला में करना होता है। वोटर लिस्टों को प्रकाशन के फीडिंग का काम अभी जारी है।
विज्ञापन
आरक्षण का प्रकाशन होगा कल
बदायूं। पंचायत चुनाव में आरक्षण प्रकाशन के लिए भले ही कई तारीखें बदली हों, लेकिन आरक्षण का प्रकाशन छह सितंबर को हो जाएगा। आरक्षण सभी वर्गों के पदों के लिए पूरी तरह से तैयार है। डीपीआरओ राजेश यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर छह सितंबर को आरक्षण का प्रकाशन कर दिया जाएगा। तहसील और ब्लाक मुख्यालय पर इसका ब्योरा उपलब्ध भी रहेगा।