फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   voter jagrukata diwas

कलेक्ट्रेट में डीएम, विकास भवन में सीडीओ ने दिलाई शपथ

Sat, 24 Jan 2015 01:00 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 24 Jan 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्त्रस्वार को कलेक्ट्रेट में
विज्ञापन
जिलाधिकारी शंभू नाथ एवं विकास भवन में सीडीओ देवेन्द्र सिंह कुशवाहा और पुलिस आफिस में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।

डीएम ने कहा कि 24 एवं 25 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 23 जनवरी को अधिकाधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाने की इजाजत दे दी थी। इसी परिपेक्ष्य में डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी, डीडी कृषि डॉ. अमरनाथ मिश्रा, डीएसओ सत्यदेव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जहीर अब्बास एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखकर निर्भीक एवं धर्म वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

बतादें कि 25 जनवरी को सभी तहसीलों पर एसडीएम की अध्यक्षता में विभिन्न प्रतियोगिताएं सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म, रैली, प्रभातफेरी आदि निकालकर राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। नए मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र वितरित कर उन्हें शपथ भी दिलाई जाएगी और उनको बैज लगाकर सम्मानित किया जाएगा। महाविद्यालयों/कालेजों के प्रधानाचार्यों एवं छात्र छात्राओं का भी अपेक्षित सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed