फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   vivekanand jayanti

विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने का संकल्प

Mon, 12 Jan 2015 10:05 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 12 Jan 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
vivekanand jayanti
स्वामी विवेकानंद की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। अखिल भारतीय
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद के अलावा विभिन्न संगठनों ने स्वामी के जन्मदिन पर विचार प्रस्तुत किए। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कहा, स्वामी युवाओ को प्रेरणा स्त्रोत हैं। लिहाजा उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। समय बदला है इसलिए युवाओं को बदलना होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक व विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।
स्वामी विवेकानंद यूथ ब्रिगेड की ओर से विचार रखते हुए सुबोध कुमार मिश्र ने कहा कि युवा अपनी जिम्मेदारियों को समझे, वह सहीं और गलत में फर्क जाने और अपने अंदर बदलाव लाते हुए भातर को विश्वगुरु बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर आशीष मिश्रा, कमलेश यादव, विनय, अंकित चौधरी, आमोद मिश्र, प्रदीप यादव, अधिवक्ता, जीवेंद्र, धीरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से संघ कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने 23 जनवरी तक चलाए जाने वाले नशे के खिलाफ अभियान का शुभारंभ भी किया। सह संगठन मंत्री महेश राठौर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश पूरी दुनिया के आज भी प्रासंगिक है। विशेषकर युवाओं के लिए स्वामी की दिए हुए विचार महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर एसएफडी  प्रमुख पारस गुप्ता, सहदेव सागर, वैभव, विक्रांत राठौर, जितेंद्र कुमार, अंकुश गुप्ता, मनीष राहुल, अंकित आदि मौजूद रहे।
ओम नम: शिवाय डॉ. वीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज में भी विवेकानंद जी का जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर रिंकेश कुमार, राजवीर सिंह, मुनेंद्र सिंह, शिवकांत मिश्रा, राजेश चंद्र शर्मा, अवधेश कुमार, हरिसिंह, सुमन राघव, आदि मौजूद रहे।

युवा शक्ति दल के कार्यकर्ताओं ने भी स्वामी का जन्मदिन मनाते हुए उनके पदचिह्नों पर  चलने का आह्वान किया। इस मौके  पर आशीष सक्सेना, अंशू सक्सेना, राजू फौजी आदि मौजूद रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर में शारीरिक प्रदर्शन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान  सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के रतन प्रकाश, निरंकार सहाय, रोहिताश सक्सेना, अशोक सक्सेना, प्रभांशु सक्सेना, मोना जौहरी, अजय सक्सेना, शोभित सक्सेना, घनश्याम, विशाल सक्सेना ने भी स्वामी की जयंती मनाई।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर प्रेम स्वरूप पाठक, महेश चंद्र गुप्ता, हरीश शाक्य, अशोक भारती, विनोद शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, मुनीश अग्रवाल, राजपाल फौजी आदि मौजूद रहे।

कादरचौक। क्षेत्र के ग्राम ककोडा के अनुपम बाल शिक्षा निकेतन मे बच्चो ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्त्रस्म का शुभारंभ किया। बच्चों ने नाटक देशभक्ति गीत आदि की प्रस्तुत दी। विवेकानंद के जीवन पर नाटक प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया। खेल कूद प्रतियोगिता के विजयी बच्चे पुरस्कृत किए गए। नौशाद, सुधाकर, देवेंद्र, शिवसिंह, दुर्गपाल, सुखपाल, अवेंद्र, सूरजपाल, निहाल सिंह, सुखपाल, नेतराम, धर्मेंद्र, दुर्गेश, मनोज, रामलडैते, अर्जुन, सुव्रत, वसीम को विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकन विजयी होने पर अध्यक्ष महंत हरिदास ने पुरूस्कार बांटे। संचालन प्रधानाचार्य विवेक द्विवेदी ने किया।
बिल्सी। नगर के गौशाला सरस्वती शिशु मंदिर में भी जयंती मनाई गई। सबसे पहले स्वामी विवेकानन्द जी चित्र पर आरएसएस के नगर संघ चालक जितेंद्र शर्मा समेत सभी ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद यहां एक गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्ष पीयूष शाक्य ने सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करते हुए पूरे विश्व में सनानत धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर राजीव कुमार, सतीश माहेश्वरी, मुकेश कुमार सिंह, सुरेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोहित गुप्ता, राहुल माहेश्वरी, नितिन वार्ष्णेय, रवेंद्र राघव, आयुष माहेश्वरी, सौरभ शर्मा, तेजप्रताप सिंह, देवेंद्र वार्ष्णेय, कुलदीप शर्मा, आकाश पाठक, शिवशंकर मौर्य आदि मौजूद रहे।
महाविद्यालयोें में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
बदायूं। शहर के राजकीय महाविद्यालय मेें विवेकानंद जयंती  पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. एसपी खरे ने विचार रखते हुए स्वामी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करने में युवाओं का योगदान विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें कुर्रतुल प्रथम आए। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में भी कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस मौके पर डॉ. निशि अवस्थी, जूली, सोनी, शिल्पी, प्रीति, सपना, रंजना यादव, नेहा, आरती, ऊषा देवी, डॉ. शुभ्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed