फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Viral infections are increasing due to heat during the day and cold at night.

Budaun News: दिन में गर्मी और रात में सर्दी से बढ़ रहा वायरल संक्रमण

Fri, 14 Nov 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Viral infections are increasing due to heat during the day and cold at night.
जिला अस्पताल में डॉक्टर कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद - फोटो : पीड़ित परिजनों का हाल जानते प्रभारी मंत्री व विधायक।
बदायूं। मौसम में हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ती ठंड के कारण लोग अचानक बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराश और वायरल संक्रमण के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पिछले दो-तीन दिनों में मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। जहां रोजाना की ओपीडी करीब 700 मरीजों की हुआ करती थी, अब यह संख्या बढ़कर लगभग 750 से 800 तक पहुंच गई है। बढ़े हुए मरीजों में अधिकांश वायरल संक्रमण से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि दिन और रात के तापमान में अचानक अंतर होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर इस बदलते मौसम का असर अधिक देखा जा रहा है। कई मरीज खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कहा कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर लापरवाही न करें। यदि बुखार, गले में दर्द या खांसी-जुकाम हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं। समय पर उपचार से बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।

लापरवाही बढ़ा रही लोगों की परेशानी

लोग दिन की गर्मी देखकर लापरवाह हो जाते हैं और रात की हल्की ठंड में बिना गर्म कपड़ों के रहते हैं। यही लापरवाही बीमारी का कारण बन जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव के समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। बच्चों को ठंड से बचाएं और खानपान पर विशेष ध्यान दें।



वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को इस मौसम में ज्यादा एहतियात बरतनी चाहिए। -डॉ. अलंकार सोलंकी, जनरल फिजिशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed