{"_id":"69051087450ed0301b012150","slug":"violation-of-rules-bike-riders-are-speeding-without-helmets-and-carrying-three-passengers-badaun-news-c-123-1-sbly1018-150018-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों का उल्लंघन : बिना हेलमेट व तीन सवारी बैठाकर बाइक सवार भर रहे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों का उल्लंघन : बिना हेलमेट व तीन सवारी बैठाकर बाइक सवार भर रहे फर्राटा
विज्ञापन
तीन सवारी बिना हेलमेट बाइक सवार। किसी का डर नहीं। संवाद
बदायूं। बाइक चालक न तो हेलमेट का प्रयोग कर रहे हैं, न ही कार चालक सीट बेल्ट ही लगा रहे हैं। इसके अलावा तीन से चार लोगों को बैठाकर बाइक चालक फर्राटा भरते कभी भी देखे जा सकते हैं। शुक्रवार को की गई पड़ताल में ऐसे कई बाइक चालक मिले, जिन्हें न अपनी जान की परवाह थी और न ही अपने परिवार की। लोगों को सड़क हादसों से बचाने के लिए परिवहन और पुलिस विभाग नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाने जा रहा है।
हर साल नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान कई कार्यक्रम विभागों द्वारा आयोजित कराए जाते हैं। पुलिस लोगों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करने के साथ ही नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की भी चेतावनी देती है। बावजूद इसके जिले में कहीं भी नियमों का अनुपालन होता नहीं दिखता।
20 मिनट में गुजरीं 80 बाइकें, सिर्फ 12 के सिर पर थे हेलमेट
यातायात नियमों के पालन की हकीकत यह है कि अलापुर नगर के उसहैत मार्ग पर शुक्रवार पूर्वाह्न 11:00 बजे से 11:20 बजे के बीच 80 बाइक सवार गुजरे, इनमें से महज 12 ने ही हेलमेट लगा रखा था। 20 मिनट में 32 से अधिक बाइक तीन सवारी वाली गुजरीं। वहीं 12 बाइक सवार कान में मोबाइल लगाकर बात करते हुए फर्राटा भरते नजर आए। अपराह्न दो बजे बिसौली में भी यातायात नियमों के पालन का भी हाल यही था।
विज्ञापन
नौ महीने में जा चुकी हैं 402 लोगों की जान
जनवरी से सितंबर तक यातायात पुलिस के आंकड़े बता रहे हैं कि नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान काटकर उनसे 39.79 लाख रुपये वसूले गए। इसके बाद भी 402 लोगों की सड़क हादसों में जान चली गई थी। जनवरी से सितंबर तक 496 सड़क हादसे हुए। इससे यह साफ होता है कि अफसरों का राजस्व वसूली पर ध्यान है लेकिन हादसे रोकने पर नहीं रहा।
यातायात माह आज से शुरू होगा। बिना हेलमेट व ट्रिपलिंग पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस बार वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ ही कठोर कार्रवाई भी कराई जाएगी। नियमों का शतप्रतिशत पालन कराने के निर्देश पुलिस व यातायात पुलिस को दिए गए हैं। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी