UP: किसान ने खोदी जमीन निकला घड़ा... खजाने का मचा शोर, अंदर थी ऐसी चीज, देखकर दंग रह गए लोग
बदायूं के गांव असरासी में खेड़े के समीप एक खेत में विशाल घड़ा मिला। घड़ा जमीन के अंदर गड़ा था। पानी सोखता देख किसान ने मिट्टी हटाई तो उसे पता चला। इसके बाद खोदाई कर उसे निकाला गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के कादरचौक क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव असरासी में खेड़े के समीप खेत में बृहस्पतिवार को धान की रोपाई करने के लिए पानी भरते समय किसान हरिओम उर्फ झब्बू के खेत में पुराना घड़ा दिखाई दिया। इस पर पूरे गांव में खजाना मिलने का शोर मच गया, लेकिन उसके अंदर ऐसी चीज मिली, जिसे देखकर ग्रामीण दंग रह गए।
किसान हरिओम उर्फ झब्बू का खेड़े के पास खेत है। वह खेत में धान लगाने के लिए पानी भर रहे थे। एक जगह पर पानी सोखता जा रहा था। यह देख किसान ने हाथ से मिट्टी हटाई तो घड़ा दिखाई दिया। हरिओम ने आसपास काम कर रहे किसानों को बुला लिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। किसान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खेत में खोदाई शुरू की तो बड़ा घड़ा निकला, जिससे देखकर लोग दंग रह गए।
यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में ऑटो चालक को आया हार्ट अटैक, दरोगा ने सीपीआर देकर बचाई जान; देखें वीडियो
घड़े से निकले काली मिट्टी और कंकड़
वहां मौजूद लोगों में यह उत्सुकता थी कि इस घड़े के अंदर खजाना या कोई रहस्यमय चीज होगी, लेकिन उसके अंदर काली मिट्टी और कंकड़ निकले। घड़े को गांव के अजीत ने अपने घर पर रख लिया है। यह घड़ा हरिओम के खेत में कैसे पहुंचा, यह सवाल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि घड़ा काफी पुराना लग रहा है। वहीं इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।