{"_id":"6a12ce52d3ca79bda40956a4","slug":"villagers-outraged-over-power-cuts-block-road-in-budaun-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण, दिसौलीगंज उपकेंद्र घेरा, सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण, दिसौलीगंज उपकेंद्र घेरा, सड़क पर लगाया जाम
Sun, 24 May 2026 03:42 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 24 May 2026 03:42 PM IST
सार
बदायूं के पलई गांव में बिजली संकट से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को दिसौलीगंज बिजली उपकेंद्र का घेराव कर सड़क जाम कर दी। ग्रामीण अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से नाराज थे।
विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र पर जुटे ग्रामीण
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के बिसौली इलाके के पलई गांव में बिजली संकट से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को दिसौलीगंज बिजली उपकेंद्र का घेराव कर सड़क जाम कर दिया। अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले करीब 15 दिनों से गांव में दिनभर में केवल चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि बिजली न आने से धान की रोपाई के मौसम में ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। इससे उनकी खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात के समय लो-वोल्टेज की समस्या इतनी अधिक रहती है कि पंखे भी नहीं चल पाते। इससे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार जेई और एसडीओ से शिकायत की है। लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लाइनमैन पर पैसे लेकर दूसरे गांवों को अधिक समय तक बिजली देने का आरोप लगाया। किसानों का कहना हे कि दिनभर में केवल चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे वे ट्यूबवेल नहीं चला पा रहे। पलेवा और रोपाई जैसे महत्वपूर्ण कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। रात में लो-वोल्टेज के कारण पंखे भी नहीं चलते, जिससे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन