फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers demonstrated on Ganga Expressway demanding construction of road

Budaun News: रास्ता बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर किया प्रदर्शन

Fri, 10 May 2024 05:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated on Ganga Expressway demanding construction of road
गंगा एक्सप्रेस-वे पर प्रदर्शन करते गौटिया रामनारायण गांव के ग्रामीण। संवाद
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गौटिया रामनारायन के ग्रामीणों ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर प्रदर्शन कर रास्ता निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे बनने से उनके गांव का रास्ता बंद हो जाएगा, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इस पर गौर नहीं कर रहे। नायब तहसीलदार और कानून-गो ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और रास्ता निर्माण कराने का आश्वासन दिया। धरना करीब चार घंटे चला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह ग्राम गौटिया रामनारायन के कई महिला-पुरुष गंगा एक्सप्रेस-वे पर बैठ गए। उन्होंने रास्ता निर्माण को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे उधर से गुजर रहे एक्सप्रेस-वे के वाहनों का रास्ता बंद हो गया। कई वाहनों की लाइन लग गईं। एक्सप्रेस-वे का काम भी रुक गया। सूचना पर नायब तहसीलदार सतीश मिश्रा, कानून-गो और लेखपाल मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके बराबर में हासिमपुर गांव है। वहां पर फ्लाईओवर बनाया गया है, लेकिन उनके गांव पर न तो फ्लाईओवर बनाया गया है और न ही अंडरपास की व्यवस्था की गई है। अभी एक्सप्रेस-वे पूरा नहीं बना है। इससे ग्रामीण आराम से निकल रहे हैं। जब उनके गांव के सामने भी एक्सप्रेस-वे बन जाएगा तो उन्हें काफी दिक्कत होगी। इससे ग्रामीण अपने गांव का अलग रास्ता बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय वह जिस मार्ग से आ-जा रहे हैं। उसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। नायब तहसीलदार ने उन्हें समझाया कि उनके रास्ते के बारे में विचार किया जाएगा। उनका रास्ता भी ठीक कराया जाएगा। करीब चार घंटे तक ग्रामीण वहां बैठे रहे। तब कहीं ग्रामीण सड़क से हटे। इस दौरान ग्राम प्रधान जितेंद्र, सुबोध सिंह, अजयपाल, शिवचरन, सोहनलाल, सदा प्यारी, नन्ही देवी, प्रवेश कुमारी और लक्ष्मी देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed