{"_id":"65a1942daf64c842cb079b63","slug":"villager-pushed-into-bonfire-due-to-altercation-in-ujhani-hand-burnt-badaun-news-c-123-1-sbly1035-11513-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उझानी में कहासुनी पर ग्रामीण को अलाव में धकेला, हाथ झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उझानी में कहासुनी पर ग्रामीण को अलाव में धकेला, हाथ झुलसा
विज्ञापन
घायल अवधेश।
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा में मामूली कहासुनी के बाद दो लोगों ने ग्रामीण को अलाव में धकेल दिया। जिससे उसका हाथ झुलस गया। पुलिस ने झुलसे ग्रामीण का मेडिकल कराया है।
मामला बृहस्पतिवार रात का है। अचौरा निवासी अवधेश (45) पुत्र अहवरन सिंह रात में खेत पर जाने के लिए घर से निकला। इसी दौरान रास्ते में उसे दो लोग मिले। दोनों उससे गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने अवधेश की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे जलते अलाव में धकेल दिया। जिससे उसका हाथ झुलस गया। बाद में अवधेश की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया।
इसके अलावा एक अन्य घटना में जजपुरा निवासी दीपक पुत्र रामभरोसे और पड़ोस के युवक के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि जिस पर उन लोगों ने दीपक पर डंडे से हमला कर दिया गया। घायल दीपक ने कोतवाली आकर पुलिस को जानकारी दी। इसी क्रम में मल्लामई गांव निवासी ज्योति पत्नी छदम्मी ने जेठ पर घर में शराबियों को बुलाने और विरोध करने पर पिटाई का आरोप लगाया।
विज्ञापन
-
ट्रांसपोर्टर पर भाड़ा नहीं देने का आरोप
संभल जिले में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिजपुरी सैलाब निवासी रूपकिशोर ने शुक्रवार सुबह यहां कोतवाली आकर बहादुरगंज मोहल्ला निवासी ट्रांसपोर्टर पर ट्रक का भाड़ा नहीं देने का आरोप लगाया। रूपकिशोर ने बताया कि ट्रांसपोर्टर ने उसका ट्रक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी भेजा था। ट्रक अब भी वहीं खड़ा है।