फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Village secretaries continue to protest against online attendance, submit memorandums at block headquarters

Budaun News: ग्राम सचिवों का ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जारी, ब्लॉक मुख्यालयों पर दिए ज्ञापन

Sat, 06 Dec 2025 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Village secretaries continue to protest against online attendance, submit memorandums at block headquarters
वजीरगंज में ऑन लाइन हाजिरी के विरोध में ज्ञापन देते ग्राम सचिव। संवाद
बदायूं। ग्राम पंचायतों में तैनात सचिव ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर विरोध जता रहे हैं। उनकी दलील है कि फील्ड में रहने के कारण उनकी ऑन लाइन उपस्थिति बेमानी होगी। इसे लेकर काली पट्टी बांधकर आंदोलित ग्राम सचिवों ने अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालयों में जहां धरना प्रदर्शन किया, वहीं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। आंदोलन की अगली रणनीति के तहत सचिवों ने घोषणा की है कि 10 दिसंबर से मोटर चलित वाहन से नहीं चलेगें और 15 दिसंबर को अपने डिजिटल हस्ताक्षर के डोंगल जमा कर देगें।
विज्ञापन


वजीरगंज। विकास खंड परिसर में धरना-प्रदर्शन के साथ ही ग्राम सचिवों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी खंड विकास अधिकारी इंद्रपाल सिंह सौंपा। विकास खंड वजीरगंज शाखा के ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र पाल ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिव ग्रामीण विकास की रीढ़ माने जाते हैं।
विज्ञापन

शासन द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन, रिकॉर्ड का संधारण, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की निगरानी की जिम्मेदारी सचिवों पर ही होती है लेकिन दुख:की बात है कि इतना महत्वपूर्ण कार्य करने के उपरांत भी हमारी सेवा शर्तें, वेतनमान, कार्यस्थल सुरक्षा तथा पदोन्नति संबंधी नियम अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। सरकार जबरन ऑनलाइन हाजिरी थोप रही है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य योग्य नहीं है। ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र पाल ने कहा कि हमारा आंदोलन सकारात्मक है, रचनात्मक है, और न्याय की मांग पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सचिव, देवपाल सिंह, प्रवीण पांडे, मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार, अंकुर कुमार,सत्यपाल सिंह, संजय कुमार, दीपेंद्र कुमार, राजेश कुमार, उमेश कुमार, अभिनय बिंद्रा उपस्थित रहे।




कादरचौक। ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में ब्लाॅक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शासन से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले आवाज बुलंद करते हुए कहा कि उनसे अन्य कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था, बढ़ते पोर्टल कार्यों और गैर विभागीय जिम्मेदारियों से उन पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है। शासन से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर अशोक वर्मा, गुलबहार, संयम शुक्ला, उदित चंद्रा, मनोज कुमार, श्याम कश्यप, सुरेश कुमार, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।




दहगवां। ग्राम पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय ग्राम सचिवों ने शुक्रवार को विकास खंड परिसर में धरना प्रदर्शन किया एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ आईएसबी संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा। सचिव नवीन कुमार कहा कि किसी टकराव के लिए नहीं, बल्कि अपनी न्यायपूर्ण और लम्बे समय से लंबित मांगों को लेकर हम एकत्र हुए हैं। ऑनलाइन हाजिरी का नियम अन्याय पूर्ण है। उन्होंने घोषणा की 10 दिसंबर से मोटर चलित वाहन से नहीं चलेंगे और 15 दिसंबर को अपने डिजिटल हस्ताक्षर के डोंगल जमा कर देंगे। इस मौके पर एडीओ पंचायत राजेश कुमार, विपिन कुमार, अशोक सक्सेना, अब्दुल मुजीब खान, सुरेंद्र राणा, प्रमोद शर्मा, दीपेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, महिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

वजीरगंज में ऑन लाइन हाजिरी के विरोध में ज्ञापन देते ग्राम सचिव। संवाद

वजीरगंज में ऑन लाइन हाजिरी के विरोध में ज्ञापन देते ग्राम सचिव। संवाद

वजीरगंज में ऑन लाइन हाजिरी के विरोध में ज्ञापन देते ग्राम सचिव। संवाद

वजीरगंज में ऑन लाइन हाजिरी के विरोध में ज्ञापन देते ग्राम सचिव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed