{"_id":"65c680016be513eadb0818a6","slug":"vigilance-in-the-district-police-force-deployed-at-religious-places-badaun-news-c-123-1-sbly1004-113174-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले में सतर्कता... धार्मिक स्थलों पर तैनात रहा पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले में सतर्कता... धार्मिक स्थलों पर तैनात रहा पुलिस बल
विज्ञापन
जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा व्यवस्था देखते एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी।स्रोत-पुलिस
बदायूं। हल्द्वानी और बरेली में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर जिले में सतर्कता बरती गई। संवेदनशील इलाकों, सार्वजनिक स्थानों और खासकर धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे दिन शांति का माहौल रहा।
शुक्रवार सुबह से जिले के सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा। संबंधित थानों की पुलिस ने अपने-अपने इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी। जुमे की नमाज के दौरान पुलिस-प्रशासन काफी चौकन्ना रहा। दोपहर में एसएसपी आलोक प्रियदर्शी, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसडीएम सदर एसपी वर्मा और सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने पुलिस बल के साथ शहर के सभी धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया।
एसएसपी ने सोथा इलाके में पहुंचकर जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसपी देहात राम मोहन सिंह ने ग्रामीण इलाकों का भ्रमणकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कई थानों में पीस कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को मुजरिया थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इंस्पेक्टर रेनू सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति बनाए रखें। सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट से सावधान रहें। बैठक में एसआई कृपाल सिंह, हरिमोहन, ग्राम सब्दलपुर, दरियापुर, अफजलपुर छगनपुर, भीकमपुर, नैथुआ सहित कई गांवों के प्रधान और मौलवी मौजूद रहे।
जरीफनगर इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने शुक्रवार को ग्राम नैनोल बागवाला में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की। सभी लोगों से क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली आपत्तिजनक पोस्ट और भ्रामक सूचना पर गौर करने की जरूरत नहीं है। अगर कहीं कोई खुराफात करता नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
बिल्सी। जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। एसडीएम प्रवर्धन शर्मा और सीओ सुशील कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र के कई गांवों में भ्रमण किया। क्षेत्र के बेहटा गुंसाई एवं नगर की जामा मजिस्द पर पुलिस बल तैनात रहा।
-
पुलिस ने किया रूट मार्च, शांति की अपील
शुक्रवार दोपहर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने सभी आला अधिकारियों के साथ शहर में रूट मार्च किया। उन्होंने शहर के अलग-अलग इलाकों का भ्रमण कर लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में सभी लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें।