फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Video of mentally ill man being forcibly fed meat goes viral, report filed

Budaun News: मनोरोगी को जबरन मांस खिलाने का वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 Feb 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Video of mentally ill man being forcibly fed meat goes viral, report filed
वजीरगंज। कस्बे में एक मनोरोगी को जबरन मांस खिलाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वीडियो वायरल होने पर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक मुस्लिम युवक, हिंदू मनोरोगी युवक को जबरन मांस खिलाता दिख रहा है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आरोपी युवक की पहचान सैदपुर कस्बा निवासी फाजल के रूप में की है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश देखा गया। संगठनों ने आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की मांग की है। इधर, मनोरोगी युवक के भतीजे ने भी पुलिस को शिकायत सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी फाजल के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed