Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   victim family expressed anger over sanitation worker death protest outside police station in budaun

बदायूं: सफाई कर्मी की मौत पर फूटा आक्रोश, परिवार ने थाने के सामने रखा अस्थि कलश, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Wed, 25 Nov 2026 04:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 25 Nov 2026 04:22 PM IST
सार

बदायूं में सफाईकर्मी सोनू की मौत के मामले में बुधवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिवार की महिलाओं ने सिविल लाइंस थाने के सामने अस्थि कलश रखकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
victim family expressed anger over sanitation worker death protest outside police station in budaun
थाने के सामने धरने पर बैठीं पीड़ित परिवार की महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में सफाई कर्मी सोनू की मौत के मामले में बुधवार को परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की मां और पत्नी समेत परिवार की कई महिलाएं सिविल लाइंस थाने पहुंची और थाने का घेराव कर विरोध जताया। महिलाओं ने जिम संचालक और उसके साथियों पर सोनू की हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उनसे दो दिन का समय मांगा। इसके बाद महिलाएं धरना प्रदर्शन समाप्त कर चली गई।

विज्ञापन




सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नेकपुर निवासी सोनू (22 वर्ष) नगर पालिका में सफाईकर्मी थे। परिजनों का आरोप है कि 18 नंवबर को जिम में जिम संचालक और उसके साथियों ने सोनू के साथ मारपीट की थी। सोनू के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। इसके बाद सोनू वहां से चला गया। रात करीब 10 बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर आरिफपुर नवादा के पास उसका शव पड़ा मिला। मौके पर बाइक भी पड़ी थी। 
विज्ञापन


परिजनों ने जिम में हुई मारपीट को सोनू की मौत की वजह बताते हुए हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के निशान मिलने की बात भी सामने आई थी। मृतक की मां शंकुतला की तहरीर पर पुलिस ने जिम संचालक समेत दो नामजद और अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

थाने के सामने रखा अस्थि कलश 
बुधवार को मृतक की मां, पत्नी और परिवार की अन्य महिलाओं ने थाने पहुंचकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मृतक की पत्नी ने थाने के सामने अस्थि कलश रख दिया। महिलाओं का कहना था कि सोनू की मौत के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed