{"_id":"6923572293b35ced5a0aa486","slug":"vice-president-of-up-bar-council-met-the-advocates-badaun-news-c-123-1-bdn1036-151527-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: यूपी बार काउंसिल के उपाध्यक्ष ने अधिवक्ताओं से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: यूपी बार काउंसिल के उपाध्यक्ष ने अधिवक्ताओं से की मुलाकात
विज्ञापन
अधिवक्ताओं से मिलते यूपी बार काउंसिल उपाध्यक्ष व अन्य। स्रोत- अधिवक्ता
बदायूं। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर जिले के अधिवक्ताओं से मुलाकात की।
उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याएं विस्तार से जानीं और भरोसा दिलाया कि अधिवक्ता हित हमेशा उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी भी अधिवक्ता को समस्या होने पर बार काउंसिल त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
आगामी बार काउंसिल चुनाव को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की और कहा कि अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने बार काउंसिल द्वारा समय-समय पर चलाई जा रही योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी उपस्थित अधिवक्ताओं को दी। इस मौके पर मोहित पाण्डेय एडवोकेट, नितिन पाठक, प्रभात सक्सेना, अभिषेक उपाध्याय, योगेश यादव, अमित मौर्य, रोहित सक्सेना, संजय शर्मा, विनय पटेल, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद