फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vehicles laden with garbage were parked at the gate of Ujhani Municipality

Budaun News: उझानी नगर पालिका गेट पर खड़ी कर दी कूड़ा लदी गाड़ियां

Sat, 28 Jun 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Vehicles laden with garbage were parked at the gate of Ujhani Municipality
उझानी नगर पालिका परिसर में खड़ी कूड़ा लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली व अन्य वाहन। संवाद
उझानी। नगर पालिका का पटपरागंज स्थित एमआरएफ सेंटर और डंपिंग ग्राउंड विरोध के चलते बंद है। कई दिनों से पालिका के कर्मचारी सड़क किनारे गड्ढों में कूड़ा डाल रहे थे। शुक्रवार को लोगों ने गड्ढों में कूड़ा डालने का विरोध किया। ऐसे में कूड़ा लदी गाड़ियों को लेकर चालक पालिका गेट पर पहुंचे और ईओ को अवगत कराया। शाम तक कोई नतीजा नहीं निकला और कूड़ा भरी गाड़ियां खड़ी रही।
विज्ञापन

कूड़ा गाड़ी के चालक पुष्पेंद्र, राजेश और अजय ने बताया कि सुबह में जब वह संजरपुर रोड किनारे गड्ढों में डालने गए तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे एक दिन पहले कछला रोड पर भी उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आरोप है कि कुछ लोग उनके साथ अभद्रता भी करते हैं। पहले पटपरागंज स्थित एमआरएफ सेंटर और डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालते थे। ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं के विरोध के चलते दो महीना से डंपिंग ग्राउंड बंद है। इसलिए कूड़ा लदी गाड़ियां पालिका के गेट पर खड़ी कर दी है। शाम तक पालिका गेट के सामने खड़े वाहनों ने राहगीरों की दिक्कत भी बढ़ा दी। सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी ने बताया कि पटपरागंज के एमआरएफ सेंटर को फिर से शुरू कराया जाएगा। वहीं पर कूड़ा का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

-

- कूड़े को लेकर कर्मचारियों और पालिका के वाहन चालकों ने उन्हें सब कुछ बता दिया है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सड़क किनारे गड्ढों में कूड़ा नहीं डाला जा सकता है। कोई नई व्यवस्था होने तक कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अब्दुल शबूर, ईओ

उझानी नगर पालिका परिसर में खड़ी कूड़ा लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली व अन्य वाहन। संवाद

उझानी नगर पालिका परिसर में खड़ी कूड़ा लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली व अन्य वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed