फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vehicles collide in fog, two including woman killed, four injured

Budaun News: कोहरे में भिड़े वाहन, महिला समेत दो की मौत, चार घायल

Thu, 01 Feb 2024 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Vehicles collide in fog, two including woman killed, four injured
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बिल्सी रोड और नौशेरा के नजदीक हुए हादसे
विज्ञापन

- राजकीय मेडिकल कॉलेज दवा लेने आ रहे थे दंपती, पत्नी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवार को घने कोहरे में दो अलग-अलग स्थानों पर वाहन टकरा गए। इन हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहला हादसा बिल्सी रोड पर हुआ। मजदूरी करने वाले गांव रायपुर मझरा निवासी श्रीपाल (28)पुत्र अमरपाल मंगलवार को उनके गांव के प्रेमपाल के साथ बथुआ बेचने शहर आए थे। लौटते वक्त वे दबिहारी गांव के कल्लू के टेंपो में सवार हुए। टेंपो दबिहारी निवासी प्रमोद चला रहा था। एआरटीओ कार्यालय से आगे बदरपुर गांव के नजदीक सामने से आ रही एक स्कूल बस से टैंपो टकरा गया। सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई जहां श्रीपाल को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर चालक स्कूल बस को लेकर भाग गया।
विज्ञापन

इधर, शाहजहांपुर जिले के परौर थाना क्षेत्र के गांव तिहारखेड़ा निवासी परवेंद्र बुधवार सुबह अपनी पत्नी रोशनी (30) को दवा दिलाने राजकीय मेडिकल कॉलेज आ रहे थे। रोशनी के एक हाथ में कई दिनों से दर्द हो रहा था। उस दौरान परवेंद्र हेलमेट लगाए थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे उनकी स्कूटी नौशेरा गांव के नजदीक एक ट्रक की चपेट में आ गई। पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस उन्हें भी राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टर ने रोशनी को मृत घोषित कर दिया। उनके पति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रोशनी के भाई स्वदेश ने परवेंद्र पर रोशनी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फोटो---8
कोहरे में ट्रेलर से टकराई कार, दो घायल
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में गुलड़िया भट्ठे के नजदीक बुधवार सुबह कोहरे में एक कार ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें कार सवार दो लोग घायल हो गए। बताते हैं कि दहगवां ब्लॉक में तैनात लेखाकार हरिओम गुप्ता, इस्लामनगर ब्लॉक में तैनात लेखाकार अशोक पाल, जगत ब्लॉक के लेखाकार गिरीश कुमार, बिसौली में तैनात अतुल सक्सेना, जगत ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद अकरम और विकास भवन में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष बुधवार सुबह कार से प्रशिक्षण लेने लखनऊ जा रहे थे। कार महाराजनगर निवासी कुलदीप कुमार चला रहे थे। उनकी कार गुलड़िया भट्ठे के नजदीक पहुंची थी। तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी कार टकरा गई। इस हादसे में कुलदीप और हरिओम गुप्ता घायल हो गए। यह देखकर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा के बेटे गुंजन आ गए। उन्होंने अपनी गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

------------
हाईवे पर ट्रक और डीसीएम टकराई, लगा जाम
वजीरगंज। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे बुधवार सुबह घने कोहरे में एक ट्रक और डीसीएम आमने-सामने से टकरा गई। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ लेकिन दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। बताते हैं कि ट्रक बजरी लेकर रामपुर से बदायूं जा रहा था और डीसीएम बदायूं से काशीपुर जा रही थी। पुलिस ने दोनों वाहन अपने कब्जे में ले लिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed