फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vegetable prices are skyrocketing, tomatoes are also in the news.

Budaun News: आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, टमाटर भी सुर्ख

Fri, 21 Nov 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices are skyrocketing, tomatoes are also in the news.
महिला अस्पताल बाहर सब्जी की दुकान। जानकारी देते सब्जी बिक्रेता।संवाद
बदायूं। जिले में सब्जियों के दाम इन दिनों लगातार ऊपर जा रहे हैं। बाजारों में रोजाना आ रहे उतार-चढ़ाव अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। हालात यह हैं कि टमाटर 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। बाकी सब्जियों की कीमत भी 40 से 100 रुपये किलो के बीच है। अचानक बढ़ी इस महंगाई ने आम परिवारों के बजट को हिला दिया है। इस महंगाई का मुख्य कारण सहालग का होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय बाजारों में सबसे ज्यादा चर्चा टमाटर की है। पिछले सप्ताह तक 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा टमाटर एक झटके में 60 रुपये प्रति किलो हो गया। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि मंडियों में आवक कम हो रही है। कई जगह खेतों में फसल खराब होने की जानकारी भी मिली है, जिससे थोक दाम बढ़ गए।
विज्ञापन

इसी वजह से खुदरा बाजार में कीमतें दोगुनी तक पहुंच रहीं हैं। लौकी, भिंडी, शिमला मिर्च, बैंगन, फूलगोभी और करेला जैसी रोजमर्रा की सब्जियां 40 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गईं हैं। कुछ की कीमत 100 रुपये किलो तक पहुंच गई है। दुकानदार बताते हैं कि ट्रांसपोर्ट खर्च भी बढ़ा है और आपूर्ति नियमित नहीं है। इन वजहों से दाम स्थिर नहीं रह पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी व्यापारी मुकेश मौर्य का कहना है कि जब तक मंडियों में आवक ठीक नहीं होती, तब तक कीमतों में राहत दिखने की उम्मीद कम है। किसानों का कहना है कि मौसम की अनिश्चितता और समय पर पानी न मिलने से कई स्थानों पर फसल प्रभावित हुई है। कुल मिलाकर महंगाई का यह दौर अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है।


--गृहणियां बोलीं- किचन का बजट गड़बड़ाया----
हर सप्ताह बढ़ रहे दामों ने किचन का पूरा हिसाब बिगाड़ दिया है। सब्जियों की मात्रा कम कर दी है। महंगी सब्जियों की जगह सस्ती सब्जी के विकल्प अपनाने शुरू कर दिए हैं। -कृष्णा गुप्ता, बिसौली

टमाटर, मटर और सेम स्वाद बतौर खरीद रहे
पहले सौ रुपये में चार दिन की सब्जी आ रही थी। दस दिन से सौ रुपये में आलू और टमाटर ही आ पा रहे हैं। टमाटर, मटर, सेम की फली किचन से दूर हो गई है। बतौर स्वाद के ही इनको खरीद रहे हैं। सहालग खत्म होने के बाद दामों में कमी आने की उम्मीद है। -अनीता शंखधार, बिसौली



बीते 15 दिन में सब्जियों के दामों में अंतर
सब्जी पहले अब
आलू 10 20

टमाटर 20 60

गोभी 10 40

बैगन 20 40

परवल 40 80

शिमला मिर्च 30 60

मूली 20 40

धनिया 80 150

मटर 60 120

सेम 60 100

महिला अस्पताल बाहर सब्जी की दुकान। जानकारी देते सब्जी बिक्रेता।संवाद

महिला अस्पताल बाहर सब्जी की दुकान। जानकारी देते सब्जी बिक्रेता।संवाद

महिला अस्पताल बाहर सब्जी की दुकान। जानकारी देते सब्जी बिक्रेता।संवाद

महिला अस्पताल बाहर सब्जी की दुकान। जानकारी देते सब्जी बिक्रेता।संवाद

महिला अस्पताल बाहर सब्जी की दुकान। जानकारी देते सब्जी बिक्रेता।संवाद

महिला अस्पताल बाहर सब्जी की दुकान। जानकारी देते सब्जी बिक्रेता।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed