फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Van, canter and roadways bus collide, three including two children killed

Budaun News: वैन, कैंटर और रोडवेज बस भिड़ी, दो बच्चों समेत तीन की मौत

Wed, 31 Jan 2024 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Van, canter and roadways bus collide, three including two children killed
मृतक छात्र आलेख।
बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे पर मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन, कैंटर और रोडवेज बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक उमेश (28), उसके डेढ़ वर्षीय बेटे दुष्यंत और छह वर्षीय छात्र आलेख की मौत हो गई, जबकि वैन सवार छह बच्चे घायल हो गए। पांच बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि एक छात्रा को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने तीनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव जुनइया निवासी उमेश मंगलवार सुबह नौ बजे अपनी इको वैन में छात्र-छात्राओं को बैठाकर कैप्टन गजराम सिंह इंटर कॉलेज छोड़ने जा रहे थे। वैन में ग्राम फूलपुर की छात्रा राधा (11) पुत्री सुरेंद्र, महर (9) पुत्री तेजपाल, उसकी बहन कृतिका (7), भाई आलेख (6), सरिता (6) पुत्री विक्रम, निशांत (6) पुत्र छत्रपाल, स्वाति (17) पुत्री सुरेंद्र आदि बच्चे सवार थे, जबकि उमेश का डेढ़ वर्षीय बेटा दुष्यंत उनकी गोद में बैठा था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन बरेली-मथुरा हाईवे पर करुआ पुल के पास जुनइया मोड़ पर पहुंची तो उसने बदायूं आ रही अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस को ओवरटेक किया। इसी बीच सामने से तेज रफ्तार में आ रहा कैंटर वैन से टकरा गया। पीछे से रोडवेज बस ने भी वैन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त हल्का कोहरा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से वैन में सवार छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। कैंटर और रोडवेज बस के चालक-परिचालक भाग गए। बस में सवार यात्री भी खिसक गए। राहगीरों की सूचना पर उझानी कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वैन चालक और सभी घायल बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उमेश, उसके बेटे दुष्यंत और छात्र आलेख को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर हालत को देखते हुए छात्रा स्वाति को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सूचना पर डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, शेखूपुर के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल बच्चों की स्थिति देखी। डीएम ने सभी बच्चों का गंभीरता से इलाज करने के निर्देश दिए। उझानी कोतवाली पुलिस ने हादसे के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

--------------
- हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन कैंटर से टकराई तो पीछे से रोडवेज बस भी वैन से टकरा गई। इसमें पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हुई है। छह बच्चे घायल हुए हैं। सभी का इलाज शुरू करा दिया गया है। डॉक्टर ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।- आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी

मृतक छात्र आलेख।

मृतक छात्र आलेख।

मृतक छात्र आलेख।

मृतक छात्र आलेख।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed