फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vaccine festival will be held in December, missed children will be vaccinated.

Budaun News: दिसंबर में चलेगा टीका उत्सव, छूटे बच्चों को लगेंगे टीके

Tue, 02 Dec 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Vaccine festival will be held in December, missed children will be vaccinated.
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग दिसंबर माह को टीका उत्सव के रूप में मनाएगा। 01 से 31 दिसम्बर तक चलने वाले इस महाअभियान में नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों को चिह्नित कर उन्हें सभी आवश्यक टीके लगाए जाएंगे। इस दौरान जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने लोगों से अपील की कि टीका उत्सव को सफल बनाने में सभी लोग सहयोग करें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है। इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से टीके लगवाएं और आसपास ऐसे बच्चों को भी चिह्नित कर उनके माता-पिता को प्रेरित करें जो अब तक टीकाकरण से वंचित हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि नगर पालिका परिषद भी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वैन के माध्यम से टीका उत्सव के लिए जागरूकता अभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग को सहयोग प्रदान करेगी। टीका उत्सव के दौरान पेन्टा-1 के 37,056, एमआर-1 के 28,981 और एमआर-2 के 35,855 छूटे बच्चों को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। वे अपने-अपने क्षेत्रों में छूटे हुए बच्चों की अलग सूची तैयार करेंगी। सत्र से एक दिन पहले आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुलावा पर्ची भेजकर अभिभावकों को सूचित करेंगी और सत्र स्थल पर बच्चों को लेकर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed