फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ushait is becoming a place for murderers to dump dead bodies.

Budaun News: हत्याकर लाश फेंकने का ठिकाना बन रहा उसहैत

Sat, 23 Sep 2023 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 23 Sep 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Ushait is becoming a place for murderers to dump dead bodies.
उसहैत। थाना क्षेत्र में लोगों की हत्याएं कर उनके शव फेंके जा रहे हैं। अपराधियों के लिए यह इलाका शव ठिकाने लगाने के लिए सुरक्षित साबित हो रहा है। जुलाई से अब तक चार लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं और उनके शव यहीं फेंके गए हैं। इनमें दो महिलाओं के भी शव शामिल हैं। पुलिस तीन हत्याओं का खुलासा कर चुकी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने तीन जुलाई को थाने का चार्ज संभाला था। इसके दूसरे दिन ही थाना क्षेत्र के गांव बची झंझरऊ के नजदीक दो महिलाओं के शव पड़े मिले थे। उनमें एक महिला कोतवाली क्षेत्र और दूसरी महिला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उनकी गला दबाकर हत्या की गई थी। उनके साथ दुष्कर्म भी हुआ था।
विज्ञापन

दोनों महिलाएं शहर में बरेली रोड स्थित कोल्ड स्टोर में आलू छांटने का काम करती थीं। वह तीन जुलाई को कोल्ड स्टोर में मजदूरी करने गईं थीं। तभी कोल्ड स्टोर में काम करने वाले लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई थी और उनके शव उसहैत इलाके में फेंक दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 सितंबर को ग्राम नौली फतुआबाद निवासी विपिन उर्फ दुर्वेश की हत्या कर दी गई और उसका शव बाजरे के खेत में फेंक दिया गया। दो दिन बाद 17 सितंबर को उसका शव काफी खराब हालत में मिला था। हालांकि पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसका खुलासा कर दिया। विपिन का हत्यारोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका साढू निकला।

20 सितंबर को सोत नदी में एक शव पड़ा मिला। उसकी पहचान न होने से शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया। उसका पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। तीन दिन बाद शनिवार को उसका पोस्टमार्टम होगा। आशंका है कि उसकी भी हत्या की गई थी। लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed