{"_id":"f408e8c925732b25032a367387d69ebc","slug":"used-indiscriminately-running-non-recognized-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में धड़ल्ले से चल रहे गैर मान्यता स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में धड़ल्ले से चल रहे गैर मान्यता स्कूल
badaun
Updated Sat, 16 May 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली तहसील के कई गांव में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। स्कूल संचालक बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। खेतों में स्कूल चल रहे हैं। इतना ही नहीं कई की बिल्डिंग अधूरी हैं, तो कई पर लिंटर की जगह छप्पर पड़े हैं। कई बार बेसिक विभाग ने कार्रवाई को नोटिस भी जारी किए, लेकिन इनकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा। अब भी यह स्कूल खुलेआम चल रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की संख्या सैकड़ों में है। बिसौली तहसील के दबतोरी-बीधानगला के बीच आम के पेड़ के नीचे रोजाना कक्षाएं चलती हैं। पास से खेत सटे हैं। इधर ऐसे तीन स्कूल चल रहे हैं। वहीं मुसिया नगला, आदपुर, शहाशहावर, परसिया, संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर, दबतोरा में भी दर्जन भर से अधिक स्कूलों का संचालन हो रहा है। बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने बताया कि स्कूलों की सूचना मांगी गई है। नोटिस भी जारी हुए हैं। अगर ऐसा है तो पुन: गोपनीय सूचना मांगी जाएगी साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
फर्श चटके, दरारें पड़े स्कूलों की मांगी जानकारी
बदायूं। हाल ही में आए भूकंप के झटकों से जहां नेपाल और समूचा भारत दहल गया। वहीं इसका असर जिले में रहा। कई मकानों में दरारें आ गईं तो कई के फर्श चटक गए। लिहाजा इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने भी सतर्कता बरतते हुए जिले के समस्त परिषदीय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जानकारी मांगी है। जिला समन्वयक रूमान हाशमी ने बताया कि भूकंप की वजह से कई स्कूलों में नुकसान हुआ है। फर्श और दीवारों में दरारें पड़ने की सूचना मिली है। लिहाजा जिले के सभी विद्यालयों एवं बा स्कूलों से जानकारी मांगी गई है। इसके बाद यह सूचना शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन