फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Urs Fair gathered in Crowds

उर्स मेला में उमड़ रही भीड़

Thu, 21 May 2015 07:15 PM IST
Islamnagr
Islamnagr Updated Thu, 21 May 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन

कस्बे के बिसौली रोड पर हजरतशाह शदरुद्दीन रहमततुल्लाह अलैह की दरगाह पर लगने वाला उर्स मेला इन दिनों जोरों पर चल रहा है। मेले में काला जादू, बिजली का बड़ा झूला, अनुराधा थियेटर, सर्कस, ब्रेक डांस, नाव झूला और नौटंकी आदि मनोरंजन के साधन हैं। इन पर खूब भीड़ जुट रही है। बच्चे और महिलाओं की भीड़ झूलों और चाट की दुकानों पर नजर आती है, तो युवाओं की टोलियां नौटंकी और सर्कस के इर्दगिर्द। मेला आयोजक पूर्व चेयरमैन वाहिद खां ने बताया कि मेला की व्यवस्था को देखने के लिए अलग-बलग पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मेला इंचार्ज गफ्फार सिद्दीकी ने बताया कि 24 मई तक कव्वाली का दौर चलेगा। इसमें जाने माने कव्वाल गुलाम हबीब, इंतजार साबरी, परवीन नागपुर, तहसीन इंतजार, सनम साहिबा, इमरान ताज, बेबी डिस्को, खलील साबरी, रुखसाना बानो, नौशाद साबरी, तनवीर इंडियन, तस्लीम आरिफ, टीना परवीन, बच्चा कव्वाल और दानिश शिरकत फरमाएंगे। 22 मई तक दंगल होगा। इसमें  मेरठ, हरियाणा, चंडीगढ़, हरिद्वार, दिल्ली, गुंडगांव, पंजाब के पहलवान आएंगे।

विज्ञापन

मेले में भारी भीड़ को देखते हुये महिला पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। मेला में गफूर सिद्दीकी, रूपेंद्र आर्य, वाहिद सिद्दीकी, योगेश गुप्ता, मो. साइम, मोहम्मद असलम, मुजफ्फर अली खान आदि व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed