फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uproar over Mercury market without permission

बिना अनुमति लग रहे बुध बाजार को लेकर फिर हंगामा

Thu, 22 Apr 2021 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Uproar over Mercury market without permission
उझानी। नगर में नारायणगंज रामलीला ग्राउंड में बिना अनुमति के लग रहे बुध बाजार के विरोध में लोगों ने बुधवार को भी हंगामा किया। बुध बाजार के विरोध में ज्ञापन देने थाने भी पहुंचे। इसके बाद गोशाला प्रबंधन से भी शिकायत की। गोशाला प्रबंधन ने अगले बुधवार से बाजार न लगने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

नारायणगंज रामलीला मैदान में काफी समय से बुध बाजार चल रहा है। कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक हो रहे हैं। बाजार में काफी संख्या में लोग खरीदारी को जुटते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा है। इसको लेकर स्थानीय निवासी बाजार का विरोध कर रहे हैं। नगर पालिका ने बुध बाजार की अनुमति पहले ही खारिज कर दी थी। इसके बावजूद गोशाला प्रबंधन की अनुमति पर बाजार लगाया जा रहा था। बुधवार को 30-40 लोगों ने एकत्र होकर बुध बाजार के विरोध में हंगामा किया। कोरोना काल में बाजार बंद करने की मांग संबंधी ज्ञापन लेकर कोतवाली पहुंचे, लेकिन यहां पुलिस ने ज्ञापन भी नहीं लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने गोशाला प्रबंधन को बाजार बंद कराने के लिए ज्ञापन दिया। इस मौके पर परमवीर, विनोद कुमार, संजय कुमार, अमित श्रीवास्तव, प्रहलाद शाक्य, मनोज गुप्ता, अजय सिसोदिया, प्रेमी राजन, सचिन वार्ष्णेय, हरपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed