फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uproar over death of newborn in nursing home, administration sealed

Budaun News: नर्सिंग होम में नवजात की मौत पर हंगामा, प्रशासन ने कराया सील

Tue, 14 Mar 2023 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Uproar over death of newborn in nursing home, administration sealed
(13 बीडीएन-32)बिसौली में हंगामा के बाद प्रसूता से जानकारी लेती एसडीएम ज्योति शर्मा।संवाद
बिसौली। नगर के बिल्सी रोड स्थित बांके बिहारी नर्सिंग होम में नवजात की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस बल के साथ एसडीएम मौके पर पहुंच गईं। एसडीएम के आदेश पर नर्सिंग होम सील कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव परेवजनगर निवासी देवेंद्र शर्मा की पत्नी देववती को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार दोपहर बांके बिहारी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां स्टाफ ने परिजन को सामान्य प्रसव कराने का आश्वासन दिया लेकिन रात में ऑपरेशन से प्रसव किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने से नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम ज्योति शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गईं। पुलिस बल को देखते ही स्टाफ मौके से खिसक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा देते हुए अस्पताल को सील करा दिया। निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों को बिसौली सीएचसी में शिफ्ट कराया गया। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि बांके बिहारी अस्पताल में नवजात की मौत की सूचना पर वह मौके पर पहुंची थीं। वहां अनियमितताएं मिलने पर अस्पताल को सील करा दिया गया। मरीजों को बिसौली सीएचसी में शिफ्ट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed