फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uproar after the death of retired sugar mill worker

रिटायर्ड चीनी मिल कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा

Wed, 24 Nov 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Uproar after the death of retired sugar mill worker
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नेकपुर मोहल्ले में मंगलवार सुबह रिटायर्ड चीनी मिल कर्मचारी हेतराम (63) की मौत हो गई। वह काफी समय से चीनी मिल से अपना बकाया मांग रहे थे। दिवाली के पहले से उनका धरना प्रदर्शन भी चल रहा था। सुबह उनकी मौत के बाद परिवारवालों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

63 वर्षीय हेतराम पाल मूल रूप से दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़सेना के निवासी थे। बाद में वह शहर के मोहल्ला नेकपुर में बस गए। हेतराम पाल दि सहकारी चीनी मिल शेखूपुर में हेल्पर के पद से साल 2018 में रिटायर्ड हुए थे। तब से उनका चीनी मिल पर बकाया रुपया नहीं मिला था। परिवार वालों के मुताबिक चीनी मिल पर उनके करीब नौ लाख रुपये आ रहे हैं। पिछली बार सभी रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ पिता ने भी मालवीय आवास पर 78 दिन तक धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनका रुपया दे दिया जाएगा। इसके बावजूद उन्हें रुपये नहीं दिए गए।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक रुपये न मिलने से हेतराम काफी परेशान थे। सोमवार शाम उनकी हालत बिगड़ गई। मंगलवार सुबह घर पर उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर तमाम रिटायर्ड कर्मचारी पहुंच गए। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। उन्होंने उनका शव धरना स्थल मालवीय आवास पर रखकर प्रदर्शन करने को कहा। इस पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा, कोतवाली और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर भी पहुंच गए। काफी देर हंगामा चलता रहा। पुलिस अधिकारियों ने मिल के अधिकारियों से बात की। उन्होंने फौरी तौर पर दो लाख रुपये देने का आश्वासन दिया गया तब परिवारवाले शांत हुए। देर शाम परिवार वालों ने उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed