फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP Board Result 2023 UP Board Class 10th 12th Toppers in Budaun

UP Board Result 2023: रोशनी और उन्नति ने प्रदेश में हासिल किया सातवां स्थान, यहां देखें जिला टॉपर्स की लिस्ट

Tue, 25 Apr 2023 11:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Apr 2023 11:51 PM IST
सार

बदायूं में इंटरमीडिएट की दो छात्राओं ने यूपी के टॉप टेन में जगह बनाकर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। म्याऊं के शिवाजी शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा रोशनी सिंह और बिसौली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा उन्नति शाक्य ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। दोनों छात्राएं प्रदेश में सातवें स्थान पर रहीं हैं। दोनों जिले में पहले स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
UP Board Result 2023 UP Board Class 10th 12th Toppers in Budaun
रोशनी और उन्नति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के शिवाजी शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा रोशनी सिंह ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 500 में से 481 अंक प्राप्त किए हैं। जिले में अव्वल आने वाली रोशनी की इस सफलता से उनके परिवार समेत शिक्षकों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। वहीं उन्नति शाक्य ने भी प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। यह बिसौली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।

विज्ञापन


रोशनी का परिवार मध्यम श्रेणी से ताल्लुक रखता है। उनके पिता विमल सिंह के पास अपनी कोई खेतीबाड़ी नहीं है। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हैं, जिसे खुद ही किराये पर चलाकर परिवार का भरणपोषण करते हैं। विमल सिंह के एक पुत्री रोशनी व एक पुत्र अंकित है। रोशनी शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही हैं। घर के कामकाज में हाथ बंटाने में भी उन्होंने अपनी मां नन्ही देवी का हमेशा सहयोग किया, लेकिन इसका असर अपनी पढ़ाई पर नहीं आने दिया। रोशनी का भाई अंकित 14 साल का है और इसी कॉलेज में कक्षा नौ की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन


रोशनी सिहं ने बताया कि वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा कराना चाहती है। अपनी सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं। उसने परीक्षा में 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। खास बात ये है कि उन्होंने किसी ट्यूशन के बगैर यह सफलता हासिल की है। वह कहती हैं कि सभी अभिवाकों को चाहिए के वे बेटा-बेटी में फर्क न करके उन्हें समान शिक्षा दिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस बनना चाहती हैं उन्नति

बिसौली की उन्नति शाक्य ने इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्नति ने भी 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा है। उनका सपना प्रशासनिक सेवाओं में जाना है।

इंटरमीडिएट की छात्रा उन्नति शाक्य के पिता जितेन्द्र शाक्य बदायूं गन्ना विभाग में कार्यरत हैं। माता गीता शाक्य शिक्षामित्र हैं। उन्नति के नाना अशोक मौर्य विकासखंड बिसौली से एडीओ पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ तो उन्नति व उसके परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना न रहा। पिता ने होनहार बिटिया को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।

उन्नति की इच्छा आईएएस बनकर देश की सेवा करने की है। उन्नति कहती हैं कि आज के दौर में समाज को अच्छे और ईमानदार प्रशासक की महती आवश्यकता है। उन्नति को बैडमिंटन खेलना बेहद पसंद है। मोबाइल पर समय गंवाना उसे कतई पसंद नहीं है। उन्नति ने आज के युवा वर्ग को सलाह देते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने की जगह इसका सदुपयोग कर ज्ञान बढ़ाएं।

बदायूं- हाईस्कूल- टॉप टेन

1. आस्था- 95 प्रतिशत - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिसौली
2. रामजी- 94.67 प्रतिशत - श्री नौबत सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल बबई भटपुरा
3. छवि गुप्ता- 94.33 प्रतिशित- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली
4. कनिष्का सेन - 94.17 - भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, बिल्सी
5. नीरज पाल- 93.67 - शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बदायूं
6. प्रियांशु गोस्वामी - 93.50 - एसएस गर्ल्स इंटर कॉलेज, मुजरिया
7. ज्योति शाक्य- 93.33 - भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, बिल्सी
7. हिमांशु- 93.33 - अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उमा विद्यालय, उझानी
7. सोनाक्षी शर्मा- 93.33- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दातागंज
8. साबिया बी- 93.00 - भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, उझानी
9. आशीष कुमार 92.83 - भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं
9. अपर्णा सिंह- 92.83 - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिसौली
10. सम्राट मिश्रा- 92.67- अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उमा विद्यालय, उझानी
10. अंशुल शर्मा- 92.67- दयानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मचलई
10. राजमोहन- 92.67- शिवाजी शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, म्याऊं
10. दीप्ती भारती- 92.67- हंसवाहिनी इंटर कॉलेज, उघैती
10. धर्मेंद्र- 92.67 - विद्यावती गर्ल्स इंटर कॉलेज रुदायन
10. ब्रजेश कुमार सिंह- 92.67- सोमशंकर आदर्श इंटर कॉलेज, मोहम्मदपुर बियार

बदायूं- इंटरमीडिएट टॉप टेन

1. रोशनी सिंह- 96.20 - शिवाजी शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, म्याऊं
1. उन्नति शाक्य- 96.20 - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली
2. लवी कुमार- 94.60 - श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, बदायूं
2. आदित्य प्रभात- 94.60 - महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज, उझानी
3. आदित्य सक्सेना - 94.20 - डीडीएसवीएम इंटर कॉलेज, चंदौसी मार्ग बदायूं
4. शिवांशु मिश्रा- 94.00 - पुष्पकुंज भगवानदास कन्या इंटर कॉलेज, उसावां
5. शिवांगी साहू - 93.80 - सिगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं
6. रेशू वार्ष्णेय - 93.40 - भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, बिल्सी
7. देवेंद्र सिंह - 93.00 - राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं
7. आकृति वार्ष्णेय - 93.00 - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिसौली
8. मुकेश सिंह - 92.80 - त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा, बिसौली
9. आयुष राठौर - 92.60 - शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं
9. उज्जवल मिश्रा- 92.60 - शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं
10- ध्रुव कुमार शर्मा - 92.40 - शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं
10- राजनंदनी - 92.40 - श्रीहरि नारायण इंटर कॉलेज इस्लामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed