फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   up board

इस बार अभी तक नहीं गईं जनपद से बोर्ड की कॉपियां

Wed, 04 Nov 2020 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
up board
बदायूं। कोरोना काल की वजह से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच टुकड़ों में हो सकी थी, जिसके बाद में बोर्ड की तरफ से केवल नंबर लेकर रिजल्ट जारी कर दिया गया था, लेकिन जनपद से आज तक उत्तर पुस्तिकाओं को बोर्ड कार्यालय ने वापस नहीं मंगाया गया है, ऐसे में यह उत्तर पुस्तिकाएं अभी तक जनपद के विभिन्न स्कूलों में रखी हुई हैं।
विज्ञापन

शासन की मंशा थी कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू करके 25 मार्च तक समाप्त कर दे, ताकि इस बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट समय से पहले ही घोषित किया जा सके और छात्र-छात्राओं को अगले वर्ष की कक्षाओं की तैयारियों को करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, लेकिन कोरोना काल की वजह से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय से नहीं हो सका था। क्योंकि कोविड-19 की वजह से शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से इंकार कर दिया था। बाद में सुरक्षा व्यवस्था के साथ में दोबारा से जनपद में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मई में पूरा किया गया। तब से लेकर आज तक स्कूल के कोठार में ही ये उत्तर पुस्तिकाएं रखी हुई हैं। इसको लेकर स्कूल स्टाफ की जिम्मेदारी ज्यादा है। इसलिए स्कूल स्टाफ परेशान भी है। इस संबंध में डीआईओएस राममूरत ने बताया कि शासन की तरफ से अभी तक कोई निर्देश उत्तर पुस्तिकाओं को वापस मंगाने के लिए नहीं आया है। जैसे ही आएगा, वैसे ही उत्तर पुस्तिकाओं को वापस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed