फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Until next year to Badaun Some will power

अगले साल तक बदायूं को मिलेगी भरपूर बिजली

Sun, 14 Jun 2015 07:26 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 14 Jun 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर शमीम अहमद ने कहा है कि अगले साल वर्ष 2016 तक बदायूं की बिजली समस्याओं को समाधान हो जाएगा और हर गांव बिजली से जुड़ जाएगा। एमडी अहमद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू थे।

विज्ञापन

जिले की खराब बिजली व्यवस्था के सवाल पर उनका जवाब था कि जिले में नौ नए बिजली उपकेंद्रों की स्थापना बिजली सुधार के लिए ही की जा रही है। उन्होंने यहां आकर इनकी जमीनी हकीकत जानी है। इनके लिए भूमि उपलब्ध है। जल्दी ही इनका निर्माण कराया जाएगा। इससे बिजली की बड़ी समस्या हल होगी। मुख्यमंत्री की उस मंशा की भी याद दिलाई गई जिसके तहत अस्पतालों को 24 घंटे बिजली का प्रावधान है। बदायूं में अलग से दिया गया फीडर उन्होंने जल्दी ही चालू करा दिए जाने को कहा। गांवों को बिजली से संतृप्त किए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि 300 की आबादी वाले गांवों को भी जल्दी बिजली से संतृप्त किया जाएगा।
विज्ञापन

एमडी अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि दिसंबर-16 तक सभी गांव बिजली से संतृत्व हो जाएं। इसके लिए 18000 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी। फिलहाल 12500 मेगावाट बिजली ही उपलब्ध है। अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता पर कहा कि 72 घंटे में कोई भी ट्रांसफार्मर बदला जा सकता है। शहरी शेड्यूल और देहाती शेड्यूल के बारे में उन्होंने कहा कि देहात क्षेत्र में 16 से 18 घंटे बिजली सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए कार्ययोजना पर मंथन चल रहा है। तहसीलों को भी शहरी शेड्यूल में शामिल किया जाना है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही नलकूपों और गांव की बिजली अलग-अलग होगी। कहा कि पं. दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण परियोजना में अगले वर्ष तक जिले का हर गांव बिजली से संतृप्त होगा। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण परियोजना के तहत कार्य की शिथिलता को उन्होंने स्वीकार किया और कहा कि निर्देश दिए गए हैं कि इसके तहत कार्यों में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डार्क ब्लाकों में प्रतिबंधित नलकूपों के लिए भ्रष्ट कर्मचारियों द्वारा कनेक्शन दिए जाने के बाबत एमडी ने बताया कि विजीलेंस जांच चल रही है। बिलों में गड़बड़ी करके विभाग में धन दोहन के मामले में एसई को दिशा निर्देश दिए कि वे इन मामलों को देखें। शिकायतें न मिल पाएं। अगर, किसी का पटल बदलना जरूरी हो तो उसका पटल बदलवाएं।

इससे पूर्व उन्होंने बिनावर उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उनके साथ चीफ इंजीनियर वीके शर्मा भी थे। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed