{"_id":"6a359d16ad099f493200babd","slug":"underpass-to-be-built-near-railway-platform-excavation-work-begins-badaun-news-c-123-1-sbly1035-166533-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रेलवे प्लेटफॉर्म के पास बनेगा अंडरपास, खोदाई का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रेलवे प्लेटफॉर्म के पास बनेगा अंडरपास, खोदाई का काम शुरू
विज्ञापन
उझानी में रेलवे स्टेशन के नजदीक अंडरपास निर्माण को खोदाई करती जेसीबी। संवाद
उझानी। रेलवे ने स्टेशन के नजदीक अंडरपास का निर्माण कराने के लिए खोदाई का काम शुरू करा दिया है। रेलवे की ही भूमि पर प्रस्तावित अंडरपास रैक प्वाइंट के पास गोल चक्कर के रास्ते दोनों ओर वाई-शेप में खुलेगा। इसके बाद अढ़ौली फाटक भी बंद हो जाएगा। इसके बाद लोगों को अढ़ौली फाटक पर रोजाना लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने अंडरपास निर्माण के लिए तीन दिन पहले काम शुरू कराया था। प्लेटफॉर्म के नजदीक रेलवे ने निर्माण कार्य के लिए अपनी ही भूमि चयनित की है। अंडरपास निर्माण के लिए पिछले साल प्लेटफॉर्म से अढ़ौली फाटक के बीच तीन स्थानों पर भूमि देखी गई थी। अढ़ौली फाटक और उसके बराबर नाले के पास अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव तकनीकी कारणों से निरस्त कर दिया गया।
इसके बाद प्लेटफॉर्म के नजदीक की भूमि को ज्यादा उपयोगी माना गया। गोरखपुर मुख्यालय से स्वीकृति मिल जाने के बाद वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह ने बताया कि प्रस्तावित अंडरपास रैक प्वाइंट से लेकर कादरचौक सड़क की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी सुगम रास्ता साबित होगा। कस्बे की ओर से अंडरपास का रास्ता दूसरी तरफ रैक प्वाइंट और कादरचौक सड़क की ओर खुलेगा। गुड्स ऑफिस के पास गोल चक्कर भी प्रस्तावित है। दोनों ओर के रास्ते उसी से होकर निकलेंगे। लोगों को जाम का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ब्रॉडगेज लाइन होने के बाद से बढ़ी जाम की समस्या
अगस्त- 2021 में पूर्वोत्तर रेलवे की बरेली-कासगंज के बीच ब्रॉडगेज लाइन अस्तित्व में आई थी। इससे पहले मीटरगेज लाइन से जुड़े रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के नजदीक ही क्रॉसिंग थी। ब्रॉडगेज के बाद क्रॉसिंग करीब 50 मीटर आगे कर दी गई थी। स्टेशन परिसर में रैक प्वाइंट बन जाने के बाद उस पर मालगाड़ियों में लोडिंग-अनलोडिंग ने रफ्तार पकड़ी तो भारी वाहनों की आवाजाही से अढ़ौली फाटक पर जाम की शुरुआत हो गई। अढ़ौली फाटक से ही उझानी-कादरचौक और सकरीजंगल के रास्ते कादरचौक क्षेत्र के असरासी तक आवाजाही रहती है। रेलवे लाइन पर ट्रेनों और मालगाड़ियों की संख्या में इजाफा होने के बाद जब भी फाटक बंद किया जाता तो जाम लग जाता है। लोगों के मुताबिक, लगभग पांच साल से अढ़ौली फाटक जाम की वजह बनता आ रहा है।