{"_id":"686587bd8520cbc77f0cccb7","slug":"underground-cable-boxes-are-open-faults-are-occurring-badaun-news-c-123-1-sbly1018-142313-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अंडरग्राउंड केबल के बाक्स खुले, हो रहे फॉल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अंडरग्राउंड केबल के बाक्स खुले, हो रहे फॉल्ट
विज्ञापन
बिजली की समस्या को लेकर एक्सईएन द्वितीय से वाार्ता करते ग्रामीण । स्रोत स्वयं
बदायूं। शहर भर में अंडरग्राउंड केबल विद्युत निगम की ओर से बिछाई है। इन केबलों के बॉक्स जगह-जगह खुले हैं। इस वजह से बिजली की तार बाहर आ चुकी हैं। सपा शासन में पूरे शहर में अंडरग्रांउड केबल बिछाई गई थी। इन केबलों के बॉक्स को सड़क किनारे बनाया गया है। जलांधीसराय वाली रोड का केबल बॉक्स खुला है। इसी तरह गद्दी चौक, एसके कॉलेज के सामने, माल गोदाम रोड सहित अन्य जगहों पर केबल बॉक्स खुले हुए हैं। बारिश में यहां पर करंट उतर आता है तो उधर से निकलना मुश्किल होता है। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि अंडरग्राउंड लाइनों की मरम्मत के लिए बजट मांगा गया है। वहां से बजट आते ही काम शुरू कराया जाएगा।
--
15 दिन से रोहरी का ट्रांसफार्मर फुंका
फोटो- 44
बदायूं। रोहरी गांव में टाॅवर के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले फुंका गया। उसे अब तक नहीं बदला गया है, इससे ग्रामीण परेशान हैं। शिकायत के बाद भी जेई, एसडीओ घोर लापरवाही कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के मुख्य अभियंता ( द्वितीय ) से मुलाकात का समस्या के निस्तारण की गुहार लगाई है। संवाद
-- --
दिसौलीगंज उपकेंद्र से सुबह 10 बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति
बिसौली। विद्युत उपकेंद्र दिसौलीगंज पर तकनीकी दिक्कत है। ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने की समस्या हो रही है। जेई अभिषेक कुमार ने बताया बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है। संवाद