{"_id":"6896542464947e2c110212e5","slug":"uncontrolled-vehicle-overturned-on-the-highway-13-people-going-to-the-funeral-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1011-144764-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे पर अनियंत्रित वाहन पलटा, अंतिम संस्कार में जा रहे 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे पर अनियंत्रित वाहन पलटा, अंतिम संस्कार में जा रहे 13 लोग घायल
विज्ञापन
एंबुलेंस में बैठे हादसे में घायल लोग। संवाद
- फोटो : mathura
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे पर अनियंत्रित लोडर वाहन पलट गया। इस वाहन से सवार होकर अंतिम संस्कार में शामिल होने कछला जा रहे 13 लोग घायल हो गए। इनमें छह लोगों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र में गांव सालिक नगला के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी सोनलाल की मौत हो गई थी। मोहल्ले के लोग लोडर वाहन में सवार होकर कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में अचानक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह, शहबाजपुर चौकी प्रभारी रामलखन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पर पहुंचाया गया। यहां से छह लोगों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शेष घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
यह लोग हुए घायल
हादसे में नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी किशन, राजकुमार, सुरेश, धर्मवीर, मुहल्ला काजी निवासी पुत्तन, विक्रम, बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया निवासी मुन्ना, उघैती थाना क्षेत्र के गांव चनी निवासी अमरपाल, शिशुपाल, महीपाल, वीरेंद्र, उघैती निवासी रज्जन और जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव जतकी निवासी महा सिंह घायल हो गए।