फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncontrolled e-rickshaw overturned, old woman crushed to death

Budaun News: अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, वृद्धा की दबकर मौत

Sat, 10 May 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled e-rickshaw overturned, old woman crushed to death
महिपाल का फाइल फोटो।
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नागरझूना में बृहस्पतिवार की शाम एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबने से गांव की एक वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव नागरझूना निवासी मायादेवी (75) बृहस्पतिवार की शाम नगर से कुछ सामान खरीदने के बाद वापस अपने गांव के लिए ई-रिक्शा में बैठकर जा रहीं थी। गांव में घुसते ही कुंवरपाल सिंह के घर के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में ई-रिक्शा के नीचे मायादेवी दब गईं। जबकि अन्य सवारी छिटक कर दूर जा गिरीं। लोगों ने ई-रिक्शा के नीचे से मायादेवी को बाहर निकाला और चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद घटना का सूचना पुलिस को दी गई। एसआई रमाकांत वर्मा ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाइक समेत खंती में गिरे युवक ने दम तोड़ा
अलापुर। बृहस्पतिवार रात रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार की खंती में गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
क्षेत्र के गांव पतसा निवासी जबर सिंह (32) अपनी बुआ के गांव थाना बिल्सी के गांव मकुइया से बृहस्पतिवार की रात दावत खाकर बाइक से लौट रहा था। किसी समय गांव जगत और बेहटा मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। संवाद
---
फोटो-14,15,17

घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
उघैती। लुधियाना जा रहा युवक ट्रेन से गिरकर घायल गया। उससे बिजनौर के अस्पताल में जीआरपी ने भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसको राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम कराया है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव खुर्द छबऊ के रहने वाले महिपाल (36) छह मई को घर से लुधियाना जाने की कहकर निकले थे। बिजनौर के पास वह ट्रेन से गिरकर गंभीर घायल हो गए। जीआरपी ने उनको बिजनौर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद परिजनों को सूचना दी गई।

सात मई को परिवार के लोग बिजनौर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोग बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज ले आए और भर्ती करा दिया। बृहस्पतिवार की रात को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद

महिपाल का फाइल फोटो।

महिपाल का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed