{"_id":"684b2877015c7e3b56051748","slug":"unannounced-power-cuts-at-night-are-disturbing-sleep-badaun-news-c-123-1-sbly1018-141044-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रात की अघोषित बिजली कटौती कर रही नींद खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रात की अघोषित बिजली कटौती कर रही नींद खराब
विज्ञापन
सहसवान में बिजली को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद
बदायूं। गर्मी बढ़ते ही बिजली की आंखमिचौली बढ़ गई है। दिनरात कटौती की जा रही है। रात की कटौती से लोगों की नींद खराब हो रही है। बिजली की अव्यवस्था से शहर से लेकर देहात तक लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कभी रोस्टरिंग तो कभी फॉल्ट दुरुस्त करने के बहाने चार-चार घंटे बिजली काटी जा रही है।
शहर के सिविल लाइंस, नेकपुर, शिवपुरम, कचहरी रोड, आवास विकास समेत अधिकांश कॉलोनी में बिजली कटौती बढ़ गई है। दिनभर कटौती का दौर चलता रहता है। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे से 10 बजे तक बिजली की आंखमिचौली चलती रही। इससे सरकारी कामकाज के साथ घरेलू कार्यों पर भी असर पड़ा।
दिन में लोग जैसे-तैसे समय काट लेते हैं, लेकिन रात में भी ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहता है। रात की कटौती ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं, विद्युत निगम की ओर से शहर में 20 घंटे बिजली देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन नौ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कस्बा सैदपुर में हर रोज सुबह पांच बजे से नौ बजे तक बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में नहीं मिल रहा ठंडा पानी
बदायूं। जिला अस्पताल में कुछ दिनों पहले नई बोरिंग कराकर वाटर कूलर से ठंडा पानी मुहैया कराने की शुरुआत की गई। गर्मी में ठंडा पानी मिलने से मरीजों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन दो दिन से ये व्यवस्था बंद कर दी गई है। जिला अस्पताल का वाटर कूलर गर्म पानी दे रहा है। इसकी वजह बिजली आपूर्ति बताई जा रही है।
मच्छरों के डंक ने किया परेशान
मच्छरों के खात्मे के लिए शहरवासियों ने फॉगिंग कराने की मांग की थी, लेकिन नगर पालिका ने फाॅगिंग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की। एक-दो जगह फॉगिंग करके भूल गए। ऐसे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
- गर्मी में लोड बढ़ गया है। ट्रांसफार्मर तप रहे हैं। उनको बचाने के लिए कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित करनी पड़ रही है। फॉल्ट ठीक करने के लिए कर्मचारी शटडाउन लेते हैं, जिससे कुछ देर के लिए आपूर्ति बाधित करना मजबूरी हो जाती है। अघोषित कटौती नहीं की जा रही है। -सुमित कुमार, एसडीओ, पनबड़िया
बिजली समस्या को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
सहसवान। अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जुलूस निकाला और विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। साथ ही उन्होंने एसडीएम सहसवान प्रेमपाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती बंद कराए जाने की मांग की।
भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लताफत हुसैन ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं के साथ मंडी समिति से बिजली उपकेंद्र तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से आम लोग परेशान हैं। वहीं, खेतों में किसानों की फसल सिंचाई न होने के कारण सूख रहीं हैं।
घरों में रखे बिजली के उपकरण शोपीस बने हुए हैं। धरना-प्रदर्शन करते हुए समस्या समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डॉ. अवनीश, सौरभ गुप्ता, मोहित यादव, शिव यादव, इंतजार अली, सनीफ खान आदि मौजूद रहे।
शाम को मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली कुछ राहत
बदायूं। जिले में बृहस्पतिवार सुबह से लेकर दोपहर तक भीषण गर्मी रही। लोग सड़क पर निकलने से बचते नजर आए। शाम होते ही मौसम ने करवट ली। तेज हवा चलने के साथ तापमान में गिरावट आ गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
पिछले चार दिन से आसमान से बरस रही आग से हर कोई परेशान है। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग सड़क पर गमछा व महिलाएं स्टाल बांधकर निकल रहीं हैं। इन दिनों बर्फ की मांग बढ़ी है। छह सड़का पर बर्फ लगाने वाले आरिफ ने बताया कि जब से तेज गर्मी पड़नी शुरू हुई है, उस दिन से दो से तीन सिल्ली बर्फ की बिक्री हो रही है। इससे पहले सामान्य दिनों में एक सिल्ली बर्फ ही बिक पाती थी।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
ओपीडी में बढ़े उल्टी दस्त के मरीज
ज्यादा गर्मी पड़ने की वजह से कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर ज्यादा प्रभाव दिख रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 80 से ज्यादा उल्टी, दस्त और बुखार के मरीज पहुंचे। डॉक्टर ने चार लोगों को भर्ती कर उपचार किया, जबकि अन्य लोगों को दवा और ओआरएस देकर घर पर ही रहने की सलाह दी। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोगों को धूप में निकलने से बचना चाहिए। घर से निकलें तो पानी की बोतल साथ लेकर चलें।