फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ujhani police will investigate 180 accounts used by cyber criminals

Budaun News: साइबर अपराधियों के उपयोग वाले 180 खातों की जांच करेगी उझानी पुलिस

Thu, 17 Apr 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ujhani police will investigate 180 accounts used by cyber criminals
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया पुख्ता में साइबर क्राइम का बड़ा मामला उजागर हुआ था। वहां पर 180 से अधिक ग्रामीणों के बैंक खातों को कैरियर खातों के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इन खातों में साइबर क्राइम के लाखों रुपये का लेन देन हुआ था। पीड़ितों ने एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह से शिकायत कर एक कैफे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के आदेश पर इस मामले की जांच साइबर क्राइम टीम कर रही है। अब उझानी पुलिस इस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी। साइबर थाने से उझानी कोतवाली पुलिस को जांच ट्रांसफर की गई है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया पुख्ता निवासी कैलाश, बबूल, विनोद वाल्मीकि, धीरेंद्र, निजामुउद्दीन, विनोद, मीना, सत्यवीर, समेत करीब 180 ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक के कैफे पर खातों की केवाईसी कराई थी। कैफे संचालक को केवाईसी के लिए अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी उपलब्ध कराए थे। कैफे संचालक ने इसका फायदा उठाते हुए ग्रामीणों के बैंक खातों को साइबर अपराधियों को थमा दिए थे। साइबर अपराधियों ने उन खातों को कैरियर खातों के रूप में इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed