फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two youths including a devotee died in road accidents, 18 injured

Budaun News: सड़क हादसों में श्रद्धालु समेत दो युवकों की मौत, 18 घायल

Wed, 12 Feb 2025 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two youths including a devotee died in road accidents, 18 injured
उझानी में कछला रोड पर कार की चपेट में आने से पलटे ई- रिक्शा सवार घायल बच्चे और महिला। संवाद - फोटो : ,ट्रेन पर चढ़ने के लिए मशक्कत करते यात्री।
उझानी। कछला और मुजरिया रोड पर सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि श्रद्धालुओं समेत 18 लोग घायल हो गए। मृतकों में रामप्रकाश बरेली जिले के तो मोहम्मद सलमान सहसवान क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया। गंभीर रूप से घायल महिला और बच्चों समेत आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहला हादसा बरेली-मथुरा हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र में बुटला गांव के पास बुधवार करीब शाम चार बजे हुआ। बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा नगरिया निवासी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए टेंपो से कछला गए थे। लौटते में बुटला के पास किसी कार की चपेट में आने से श्रद्धालुओं का टेंपो सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन

टेंपो सवार भूड़ा निवासी रामप्रकाश (35) पुत्र तुलाराम की मौके पर ही मौत हो गई। चालक पुरुषोत्तम (25) पुत्र रामेश्वर, श्वेता (16) पुत्री हेतराम समेत तीन श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने रामप्रकाश का शव कब्जे में लेने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। टेंपो चालक के पिता रामेश्वर की ओर से अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली रोड पर मुजरिया थाना क्षेत्र में गांव बसावनपुर के पास बुधवार सुबह सहसवान और मुजरिया से सवारियों को बैठाकर चले टेंपो का चालक इकरार (25) अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। टेंपो सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गया। सवारियों में करीब 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
शव की शिनाख्त दोपहर बाद अस्पताल पहुंचे बड़े भाई आकिल ने सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी मोहम्मद सलमान (25) पुत्र अब्दुल मजीद के रूप में की। चालक समेत बिल्सी क्षेत्र के गांव बीबीगंज निवासी कल्लू (45) पुत्र ज्ञानचंद्र, उझानी में श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी शिवानी (20) पुत्री रामबाबू घायल हो गई।

छतुइया के पास बुधवार सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। बाइक सामने से ई-रिक्शा से भिड़ गई। इसके बाद ई-रिक्शा पलट गया। बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी निवासी राकेश (20), ई-रिक्शा सवार श्रद्धालुओं में बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव शहजादनगर खेड़ा निवासी प्रभा देवी (30) पत्नी रघुवीर, उनकी 14 वर्षीय बेटी पलक, खुशबू (8) पुत्री वीरेंद्र, उजाला देवी (18) पुत्री नरेश, उनकी छोटी बहन क्रांति (13), कृष्णा (14) पुत्री पप्पू और रागिनी (15) पुत्री वीरपाल लहूलुहान हो गई। हादसे के बाद चालक कार बदायूं की ओर भगा ले गया।

इससे पहले स्नान के लिए गंगाघाट पर जा रहे श्रद्धालुओं का टाटा मैजिक वाहन अल्लीपुर के पास टॉयर फटने से पलट गया। वाहन सवार बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कुड़रा राजीव (10) पुत्र नरेशपाल, मीना (19) पुत्री होतम, माया (50) पत्नी होतम सिंह, बरेली जिले के अलीगंज क्षेत्र के गांव खैलम के बाबू राम (23) पुत्र नत्थू लाल घायल हो गए। वाहन में करीब 20 श्रद्धालु थे, लेकिन अन्य किसी के कोई खास चोट नहीं आई है। घायलों को एंबुलेंस के जरिये रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उझानी में कछला रोड पर कार की चपेट में आने से पलटे ई- रिक्शा सवार घायल बच्चे और महिला। संवाद

उझानी में कछला रोड पर कार की चपेट में आने से पलटे ई- रिक्शा सवार घायल बच्चे और महिला। संवाद- फोटो : ,ट्रेन पर चढ़ने के लिए मशक्कत करते यात्री।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed