{"_id":"696552708718035a080f668e","slug":"two-young-men-in-a-car-were-injured-in-a-truck-collision-their-condition-is-serious-badaun-news-c-123-1-sbly1035-154828-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रक की टक्कर से कार सवार दो युवक घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रक की टक्कर से कार सवार दो युवक घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
उझानी। बदायूं रोड पर रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार का बोनट ट्रक के नीचे फंस गया। उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हादसा रविवार रात करीब नौ बजे जीडी गोयनका स्कूल के पास हुआ। कस्बे में कृष्णा कॉलोनी निवासी अमित भारती (34) पुत्र बदन सिंह और सचिन श्रीवास्तव उर्फ रिंकू (33) पुत्र प्रेमपाल कार से बदायूं गए थे। लौटते समय सामने से आ रहे पत्थर लदे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार का बोनट ट्रक के नीचे फंस गया।
करीब 20 मीटर तक कार घिसटती गई। यह देख चार- छह वाहन भी मौके पर रुक गए। वाहन सवार लोगों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे चालक समेत उसके दोस्त को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
लहूलुहान अमित और सचिन को लेकर पुलिस कर्मी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। दोनों को भर्ती करके डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। सूचना के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया है। चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर भाग गया। चश्मदीदों ने पुलिस कर्मियों को बताया कि ट्रक की रफ्तार अधिक थी, जिसकी वजह से वह कंट्रोल नहीं कर पाया।