फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two-year-old child kidnapped in Bilsi budaun

Budaun News: बिल्सी में दो साल के बच्चे का अपहरण, भीख मांगने वाली महिला पर शक, पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 10 Feb 2023 10:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Feb 2023 10:40 AM IST
सार

बिल्सी क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में बृहस्पतिवार को एक बच्चा लापता हो गया। उसके पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है। 
 

विज्ञापन
two-year-old child kidnapped in Bilsi budaun
दीपांशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो साल का बच्चा अचानक लापता हो गया। परिवार के लोग उसकी खोजबीन में रातभर जुटे रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने देर रात थाने पहुंचकर बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने भीख मांगने वाली एक महिला पर शक जताया है। परिजनों के साथ अब पुलिस भी मासूम की तलाश में जुटी है।  

विज्ञापन

दूसरे घर जा रहा था मासूम 

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर निवासी प्रमोद कुमार का दो वर्षीय बेटा दीपांशु बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। प्रमोद के मुताबिक उसका बेटा एक घर से दूसरे घर जा रहा था। रास्ते से उसका कुछ पता नहीं चला। उसके गांव में एक भिखारिन महिला आई थी। वह मुंह पर कपड़ा बांधकर भीख मांग रही थी। उसे शक है कि उक्त महिला ही उसके बच्चे को ले गई है। 

विज्ञापन

महिला के बारे में जुटाई जा रही जानकारी 

प्रमोद परिजनों के साथ रातभर बेटे की तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका पर परिजन चितिंत हैं। दीपांशु की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थाना पुलिस भी बच्चे की तलाश में लगी है। उस महिला के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिसके बारे में प्रमोद ने बताया। आसपास के गांव में भी पता किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed