{"_id":"68979823b0a62fcefc094bb8","slug":"two-women-were-duped-at-the-roadways-stand-and-dataganj-intersection-badaun-news-c-123-1-bdn1011-144824-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज स्टैंड और दातागंज तिराहे पर दो महिलाओं के साथ टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज स्टैंड और दातागंज तिराहे पर दो महिलाओं के साथ टप्पेबाजी
विज्ञापन
टप्पेबाजी की पीड़ित नीलम पटेल। संवाद
बदायूं। भाइयों की कलाई पर राखी बांधने घर से निकली दो महिलाएं रास्ते में ही टप्पेबाजों के शिकार हो गई। शहर के रोडवेज बस स्टैंड व दातागंज तिराहे पर टप्पेबाजों ने दोनों महिलाओं के साथ घटनाओं को अंजाम दिया। अब पुलिस सीसी कैमरों की मदद की टप्पेबाजो की तलाश में जुट गई है। लेकिन दिनदहाड़े हुई दो घटनाओं से पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो गए है।
ऑटो में महिला के गले से चेन चोरी
सिलहरी। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव दहेमी निवासी विजय पटेल की पत्नी नीलम पटेल का मायका मूसाझाग थाना क्षेत्र के बेला गांव में है। वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपने मायके जाने के लिए घर से निकली। वह दातागंज तिराहे वह पहुंची और वहां से एक ऑटो में सवार हुईं। उस दौरान ऑटो चालक के साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे। जब वह बेला गांव के बाहर ऑटो से उतरीं तो उन्हें अहसास हुआ कि उनके गले में पड़ी करीब दो तोला सोने की चेन गायब है। उन्होंने पलटकर देखा तो ऑटो वहां नहीं था। महिला ने अपने परिजनों के साथ गांव से लौटकर दातागंज तिराहे पहुंची। जहां पुलिस को सूचना देकर ऑटो की तलाश कराई। लेकिन ऑटो नहीं मिला। महिला ने पुलिस को बताया कि ऑटो सवार दो लोगों ने ही उनके गले की चेन तोड़ी है। वहीं, पुलिस ने दातागंज तिराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उसमें ऑटो की तस्वीर निकली है। पुलिस ऑटो व उसके चालक की तलाश में जुट गई है। संवाद
बस में चढ़ते महिला के गले की चेन का लॉकेट छीना
बदायूं। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मोहल्ला जवाहरपुरी निवासी रोहित गुप्ता की पत्नी पिंकी अपने मायके जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। यहां वह शाहजहांपुर जिले के गढि़या रंगीन जाने के लिए बस में सवार हुई। इसी बीच बस में भीड़ होने पर एक महिला टप्पेबाज ने उनके गले में हाथ चलाया। फिर उनके गले से चेन गायब कर दी। जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक महिला बस से उतरकर भाग निकली। इससे वह हतप्रभ रह गई। वह बस से उतरकर आई और शोर मचाया। इससे यात्रियों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर रोडवेज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने टप्पेबाज महिला की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच सूचना पर पिंकी गुप्ता के परिजन बस स्टैंड पर आ गए। यहां उन्होंने चौकी पुलिस को घटना की तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला के चेन का लॉकेट गायब हुआ था। सीसी कैमरे की जांच की जा रही है। संवाद