{"_id":"57cc5ccc4f1c1ba830317542","slug":"two-women-died-of-dengue-in-the-region-smrer","type":"story","status":"publish","title_hn":"समरेर इलाके में डेंगू से दो महिलाओं की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समरेर इलाके में डेंगू से दो महिलाओं की जान गई
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्लाक के कई गांवों में संक्रामक बुखार का प्रकोप
बुखार से अब तक हो चुकी है 35 लोगों की मौत
जिले में संक्रामक बुखार और डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। जगत, कादरचौक और सालारपुर ब्लाक के बाद बुखार का प्रकोप दातागंज तहसील के समरेर ब्लाक में भी पहुंच गया है। यहां डेंगू से दो महिलाओं की इलाज के दौरान बरेली के अस्पतालों में मौत हो गई। दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है।
समरेर ब्लाक के गांव खुकरी के संजीव की पत्नी महारानी (30) को कई दिन से बुखार आ रहा था। स्थानीय डॉक्टर से इलाज में फायदा नहीं हुआ तो परिवार वालों ने महारानी को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने महारानी को डेंगू की पुष्टि की। इलाज के दौरान महारानी की मौत हो गई। इसी गांव के कृष्णपाल की पत्नी गुड्डो भी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। गांव में ही डॉक्टर से उसका इलाज कराया जा रहा था। फायदा न होने पर परिवार वालों ने गुड्डो का इलाज देवचरा के एक डॉक्टर से इलाज कराया। यहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो गुड्डो को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने डेंगू की पुष्टि की। गुड्डो ने भी दम तोड़ दिया। खुकरी गांव के ही गंगा सिंह की बेटी गुड़िया की भी बुखार के चलते हालत बिगड़ गई। उसका बरेली में इलाज चल रहा है।
-----
स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाएं ढुलमुल
दातागंज। स्वास्थ्य विभाग भले तमाम दावे कर रहा है, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाएं ढुलमुल हैं। लोगों को यहां इलाज नहीं मिल पा रहा। ऐसे में बुखार पीड़ित झोलाछाप डॉक्टरों की शरण में जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम भी अब तक यहां नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
-----
कई गांवों में गंदगी पसरी
दातागंज। समरेर ब्लाक के कई गांवों में भयंकर गंदगी का साम्राज्य है। साफ-सफाई न होने की वजह से गांवों में संक्रामक रोग फैल रहे हैं। पंचायती राज विभाग भी सफाई कर्मचारियों की मनमानी को अनदेखा कर रहा है। इस वजह से स्थिति ज्यादा बिगड़ रही है।
------
गंदगी की वजह से संक्रामक रोग फैल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे जिले में काम कर रही हैं। जहां से भी सूचना मिल रही है टीम को भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों को भी साफ-सफाई के प्रति जागरुक होना होगा।-सुनील कुमार, सीएमओ